Uttarakhand Board Result: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, CM धामी ने विद्यार्थियों को दी बधाई

Summary :

10वीं-12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी, CM ने दी बधाई

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने 10वीं में 496 अंक प्राप्त कर टॉप किया है जबकि अनुष्का राणा ने 12वीं में 493 अंक प्राप्त किए हैं। CM पुष्कर सिंह धामी ने सभी टॉपर्स को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख कर सकते है और मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते है।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। सभी विद्यार्थी UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख कर सकते है और जरूरी डिटेल्स के साथ मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते है। UBSE ने 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट भी जारी की है। बता दें कि 10वीं कक्षा में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने 500 अंकों में से 496 अंक हासिल करके  बाजी मारी है और 10वीं बोर्ड की परिक्षा में टॉप किया है। 12वीं कक्षा में अनुष्का राणा ने 500 अकं में से 493 अंक हासिल करके टॉप किया है।

CM धामी ने विद्यार्थियों को दी बधाई

UBSE द्वारा जारी किए गए रिजल्ट के टॉपर्स को उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी है। CM धामी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी है साथ ही भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी सफलता के कामना भी की है।

कैसे करें रिजल्ट चेक?

उत्तराखंड बोर्ड की परिक्षाओं का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें और आसानी से रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट को डाउनलोड करें।

1. UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर क्लिक करें।

2. 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें।

3. क्लिक करने के बाद जरूरी जानकारी और रोल नं को भरें।

4. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

5. रिजल्ट को सेव करने के लिए प्रिंट करवा लें।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।