PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में Uttarakhand का अद्वितीय विकास: पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी

Summary :

Uttarakhand का विकास अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनेगा

उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर हल्द्वानी में ‘सेवा, सुशासन और विकास’ कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट, पार्टी के कई विधायक समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, कई कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए, जिससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन हुआ।

CM Dhami ने देहरादून में ‘फिट इंडिया रन’ में हिस्सा लिया, कहा यह राष्ट्रीय मिशन है

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में पिछले तीन साल में जो विकास हुआ है, वह किसी अन्य राज्य से कहीं अधिक है, चाहे वह छोटे राज्य की तुलना हो या किसी बड़े राज्य से। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने इन तीन सालों में एक नया इतिहास रचा है और यह दशक उत्तराखंड का है।

कोश्यारी ने आगे कहा, “मैं दावे से कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अगले दशक में भी उत्तराखंड का विकास इसी गति से होगा और यह राज्य विकास के मामले में अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बनेगा। भाजपा सांसद अजय भट्ट ने भी मुख्यमंत्री धामी सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया और बताया कि राज्य में विकास की गति तेज हुई है, साथ ही बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान, युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कई कंपनियों और संस्थाओं ने अपना स्टॉल लगाया था। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके अलावा, धामी सरकार के तीन साल पूरा होने पर सीएम धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में एक रोड शो और जनसभा में शामिल हुए।

सीएम धामी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रोड शो और जनसभा में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और अटल आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरित करने के साथ ही सूचना विभाग की विकास पुस्तिका ‘सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’ और कैलेंडर ‘देवभूमि रजत उत्सव- संकल्प से सिद्धि’ का विमोचन किया। साथ ही कंटेंट क्रिएटर कंपटीशन का डिजिटल शुभारंभ भी किया।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.