Vinfast VF7 India launch: शानदार फीचर के साथ होगी लॉन्च, जानें कीमत

Summary :

Vinfast VF7 India Me Kab Aayegi: वियतनाम की वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने भारत में 27 जुलाई 2025 को एंट्री कर ली है और भारत में अपना पहला शोरूम गुजरात के सूरत में खोला है। बता दें कि शोरूम में कंपनी की EV SUV वेरिएंट VF 6 और VF 7 पेश किए जाएंगे, जिन्हें पहली बार राइट-हैंड ड्राइव वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगस्त के महीने में इस कार को लॉन्च किया जा सकता है। आईए विस्तार से जानते है कि VF 7 कार में क्या फीचर मिल सकते है। Vinfast VF 7…

Vinfast VF7 India Me Kab Aayegi: वियतनाम की वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने भारत में 27 जुलाई 2025 को एंट्री कर ली है और भारत में अपना पहला शोरूम गुजरात के सूरत में खोला है। बता दें कि शोरूम में कंपनी की EV SUV वेरिएंट VF 6 और VF 7 पेश किए जाएंगे, जिन्हें पहली बार राइट-हैंड ड्राइव वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगस्त के महीने में इस कार को लॉन्च किया जा सकता है। आईए विस्तार से जानते है कि VF 7 कार में क्या फीचर मिल सकते है।

Vinfast VF 7 Features

वियतनाम की कंपनी भारतीय बाजार में भारत के लोगों और सड़कों के अनुसार को डिजाइन कर रही है। बताया जा रहा है कि इस कार में 15 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्पले, वायरलैस चार्जिंग, Ambient light, पैनोरमिक सनरूफ,360 डिग्री का कैमरा, लेदर सीट्स और क्लाइमेट कंट्रोल को शामिल किया जा सकता है।

VF 7 Battery Packup

इस शानदार कार में कई फीचर शामिल करने के साथ ही दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाने की उम्मीद है। बता दें कि FWD और AWD वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है साथ ही 70KWH की बैटरी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह कार FWD वेरिएंट में कार 204 HP की पावर और 310 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है वहीं AWD वेरिएंट 350 HP की पावर और 500 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Vinfast VF7 India Me Kab Aayegi

Vinfast कंपनी की भारत में आधिकारिक एंट्री हो गई है और जल्द ही कंपनी की कार भारत की सड़कों पर नजर आ सकती है। बता दें कि अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि vf7 कार अगस्त के महीने भारत में लॉन्च हो सकती है।

VF 7 Features
VF 7 Features

VF 7 कार में शानदार फीचर, बड़ी बैटरी और दमदार लुक के साथ इस को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं कीमत की बात करें तो यह कार लगभग 25 से 30 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की जा सकती है। भारतीय बाजार में VF 7 कार का सफर आसान नहीं होगा क्योंकि बाजार में पहले से ही कई शानदार EV कार मौजूद है।

ALSO READ: VinFast की भारत में एंट्री, सूरत में खोला शोरूम, यह लग्जरी कार होंगी पेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।