VinFast की भारत में एंट्री, सूरत में खोला शोरूम, यह लग्जरी कार होंगी पेश

Summary :

वियतनाम की वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने भारत में एंट्री कर ली है। बता दें कि भारत में अपना पहला शोरूम गुजरात के सूरत में खोला है। शोरूम में कंपनी के EV SUV वेरिएंट VF 6 और VF 7 पेश किए जाएंगे, जिन्हें पहली बार राइट-हैंड ड्राइव वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि तमिलनाडु के थूथुकुडी में विनफास्ट के कारखाने में असेंबल किया जाएगा, जिससे भारत को EV वाहन उत्पादन के भविष्य के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता मजबूत होगी। 27 से शहरों में 35 डीलरशिप VinFast की…

वियतनाम की वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने भारत में एंट्री कर ली है। बता दें कि भारत में अपना पहला शोरूम गुजरात के सूरत में खोला है। शोरूम में कंपनी के EV SUV वेरिएंट VF 6 और VF 7 पेश किए जाएंगे, जिन्हें पहली बार राइट-हैंड ड्राइव वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि तमिलनाडु के थूथुकुडी में विनफास्ट के कारखाने में असेंबल किया जाएगा, जिससे भारत को EV वाहन उत्पादन के भविष्य के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

27 से शहरों में 35 डीलरशिप

VinFast की योजना साल 2025 के अंत तक देशभर के 27 से ज़्यादा शहरों में 35 डीलरशिप खोलने की है। बता दें कि सूरत के शोरूम में प्रीमियम EV SUV VF 6 और VF 7 पेश की जाएगी, जिसके लिए प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू हो गई है। VinFastAuto.in के माध्यम से ऑनलाइन कार की बुकिंग कर सकते है

किसके साथ की साझेदारी

वियतनाम की EV वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने पूरे भारत में चार्जिंग और सेल के बाद की सेवाएँ देने के लिए रोडग्रिड, मायटीवीएस और ग्लोबल एश्योर के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने बैटरी रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने और एक सर्कुलर बैटरी वैल्यू चेन स्थापित करने के लिए बैटएक्स एनर्जीज़ के साथ समझौता किया है।

VinFast

Tesla की भी भारत में एंट्री

Tesla की भी भारत में एंट्री हो गई है। टेस्ला ने मुंबई के BKC में अपना शोरूम खोल दिया है। साथ ही इस शोरूम में TESLA Model Y कार को पेश किया गया है। TESLA ने भारतीय बाजार में Model Y कार को अलग अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। RWD Model Y कार की एक्स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है। Long रेंज RWD Model Y कार की कीमत 67.89 लाख रुपये रखी गई है।

ALSO READ: Tesla Model Y के फेवरेट कलर को लेने के लिए देने होंगे लाखों रुपये, जानें कीमत और फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।