Los Angeles में हिंसक प्रदर्शन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश

Summary :

हालात को काबू करने के लिए 2000 नेशनल गार्ड्स भेजे

लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई पर हिंसक प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2000 नेशनल गार्ड्स भेजकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया है। कैलिफोर्निया के गवर्नर और मेयर ने इस कदम का विरोध किया है। एफबीआई ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 50,000 डॉलर का इनाम घोषित किया है।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन दंगाइयों पर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कैलिफोर्निया के गवर्नर और लॉस एंजिल्स की मेयर से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में हालात को काबू करने के लिए 2000 नेशनल गार्ड्स भेजे हैं। यह पहला मौका है, जब किसी राज्य की नेशनल गार्ड को गवर्नर की अनुमति के बिना भेजा गया।कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम और लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बैस ने ट्रंप के नेशनल गार्ड्स भेजने के फैसले का विरोध किया है। इस विरोध के बाद ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, “गवर्नर गैविन न्यूसम और ‘मेयर’ बास को लॉस एंजिल्स के लोगों से उनके जरिए किए गए बेहद भयानक काम के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसमें एल.ए. में चल रहे दंगे भी शामिल हैं। ये प्रदर्शनकारी नहीं हैं, ये उपद्रवी और विद्रोही हैं। याद रखें, मास्क न पहनें।”

अमेरिका में हलचल, ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में उतारे 2000 सैनिक, जानें पूरा मामला

इस बीच, एफबीआई ने संदिग्ध की पहचान, गिरफ्तारी और सजा दिलाने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 50,000 डॉलर तक का इनाम देने का ऐलान किया है। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “लॉस एंजिल्स पर अवैध विदेशियों और अपराधियों ने आक्रमण करके कब्जा कर लिया है। अब हिंसक, विद्रोही भीड़ हमारे फेडरल एजेंट्स पर हमला कर रही है और हमारे निर्वासन अभियानों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन ये अराजक दंगे हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।”

भारतीय समय के अनुसार रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके अलावा सुरक्षा बलों और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (आईसीई) पर आंसू गैस और पेट्रोल बम फेंके। प्रदर्शनकारियों ने एक स्ट्रिप मॉल में आग लगाई और कई दुकानों पर तोड़फोड़ के साथ कई सरकारी इमारतों और गाड़ियों पर स्प्रे पेंट से नारे लिखे। प्रदर्शनकारियों ने मेक्सिको का झंडा लेकर ‘आईसीई लॉस एंजिल्स से बाहर जाओ’ जैसे नारे भी लगाए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.