‘आपने तो पुराना सूट पहना है’, जेलेंस्की ने ली पत्रकार की चुटकी, पुराना हिसाब बराबर किया

Summary :

Volodymyr Zelenskyy: सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की। इस मीटिंग में यूक्रेन और अमेरिका के बीच 100 बिलियन डॉलर की डील हुई है, जिसके तहत यूक्रेन अमेरिका से हथियार खरीदेगा। इस मीटिंग में जेलेंस्की ब्लैक सूट में नजर आए। इस दौरान ट्रंप और पत्रकारों ने उनकी तारीफ की और उनके कपड़ो को शानदार बताया। पत्रकार ने की जेलेंस्की की तारीफ दरअसल, जेलेंस्की अक्शल ग्रीन कलर की सैन्य पोशाक पहनते हैं और पिछली बार जब ट्रंप और जेलेंस्की की मीटिंग हुई थी, उस…

Volodymyr Zelenskyy: सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की। इस मीटिंग में यूक्रेन और अमेरिका के बीच 100 बिलियन डॉलर की डील हुई है, जिसके तहत यूक्रेन अमेरिका से हथियार खरीदेगा। इस मीटिंग में जेलेंस्की ब्लैक सूट में नजर आए। इस दौरान ट्रंप और पत्रकारों ने उनकी तारीफ की और उनके कपड़ो को शानदार बताया।

पत्रकार ने की जेलेंस्की की तारीफ

दरअसल, जेलेंस्की अक्शल ग्रीन कलर की सैन्य पोशाक पहनते हैं और पिछली बार जब ट्रंप और जेलेंस्की की मीटिंग हुई थी, उस समय भी जेलेंस्की ने वहीं पोशाक पहनी हुई थी। इसको लेकर पत्रकार ने उनकी मजाक भी उड़ाया था। कल जब ट्रंप और जेलेंस्की व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे, तब एक पत्रकार ब्रायन ग्लेन ने ज़ेलेंस्की की तारीफ़ करते हुए कहा, “आप सूट में अच्छे लगते हैं।” इस पर ट्रंप ने कहा, “मैंने भी यही कहा था।”

Zelensky-Trump Meeting
Zelensky-Trump Meeting

जेलेंस्की ने ली चुटकी

ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को यह बात याद दिलाई और कहा, “यह वही व्यक्ति है जिसने पिछली बार आपकी आलोचना की थी।” ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद कमरे में बैठे लोग हंसने लगे। ज़ेलेंस्की ने ट्रंप को जवाब दिया, “मुझे यह व्यक्ति याद है, लेकिन इसने वही सूट पहना है जो पिछली बार पहना था।” ज़ेलेंस्की का जवाब सुनकर कमरे में बैठे अमेरिकी अधिकारी और पत्रकार हंस पड़े।

सूट क्यों नहीं पहनते जेलेंस्की

Volodymyr Zelenskyy
Volodymyr Zelenskyy

फरवरी में व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार ग्लेन ने ज़ेलेंस्की से पूछा था, “आप सूट क्यों नहीं पहनते?” आप यूक्रेन के सर्वोच्च पद पर हैं, क्या आपके पास भी सूट है? कई अमेरिकियों को लगता है कि आप इस पद की गरिमा का सम्मान नहीं कर रहे हैं। इसके जवाब में ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन में शांति स्थापित होने तक सैन्य वर्दी पहनने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- जेलेंस्की ने 100 अरब डॉलर की डील के बदले मांग ली ये बड़ी चीज, क्या ट्रंप करेंगे सपोर्ट

Neha Singh