Elvish Yadav के घर पर हुए Firing Case के बाद Youtuber के Support में उतरे Prince Narula

Summary :

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) रविवार सुबह उस समय सुर्खियों में आ गए जब उनके गुरुग्राम स्थित घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। घटना के बाद सामने आया कि बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं अब इस मामले पर रियलिटी शो स्टार और एमटीवी रोडीज़ XX के गैंग लीडर प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने कड़ी निंदा जताई है और एलवीश यादव को सपोर्ट करते एक खास मैसेज लिखा है। प्रिंस नरूला…

Elvish Yadav Firing Case Prince Narula

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) रविवार सुबह उस समय सुर्खियों में आ गए जब उनके गुरुग्राम स्थित घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। घटना के बाद सामने आया कि बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं अब इस मामले पर रियलिटी शो स्टार और एमटीवी रोडीज़ XX के गैंग लीडर प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने कड़ी निंदा जताई है और एलवीश यादव को सपोर्ट करते एक खास मैसेज लिखा है।

प्रिंस नरूला ने क्या कहा

सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने लिखा, “किसी के घर गोली चलाना ठीक नहीं है। वहां उनके मां-बाप रहते हैं। अगर किसी को चोट लग जाती तो? यह बेहद गलत है। अगर कोई कलाकार मेहनत करके कमा रहा है तो उसका हक है, उसमें बुराई क्या है?”

Prince Narula

उन्होंने आगे कहा कि इस खबर ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। “न्यूज़ देखकर बहुत बुरा लगा। मेहनत करने वाले इंसान को इस तरह की धमकी मिलना बिल्कुल गलत है।” एवलिश यादव (Elvish Yadav) फायरिंग केस के बाद प्रिंस नरूला (Prince Narula) का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और खूब वायरल हो रहा है।

प्रिंस और एल्विश की तकरार

बता दें, एमटीवी रोडीज़ XX के दौरान प्रिंस नरूला (Prince Narula) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) के बीच कई बार ऑन-स्क्रीन झगड़े और बहस देखने को मिली थी। दोनों के बीच की तीखी नोकझोंक शो का हिस्सा बन चुकी थी। हालांकि इस फायरिंग घटना के बाद प्रिंस ने अपने मतभेद भुलाकर एल्विश के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कॉम्पिटिशन अपनी जगह है, लेकिन किसी की जान को खतरा पहुंचाना बिलकुल भी सही नहीं है।

Elvish Yadav

फायरिंग के वक्त घर पर थे एल्विश के पिता

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय एल्विश यादव (Elvish Yadav) घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके पिता घर में थे। उन्होंने बताया कि सुबह तेज आवाज सुनकर जब उन्होंने बाहर झांका तो तीन बदमाशों को भागते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एल्विश के पिता ने कहा कि उनका बेटा 22 अगस्त को घर आएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना के बाद उन्हें डर नहीं लगता, तो उन्होंने साफ कहा “मुझे अपने बेटे पर पूरा भरोसा है। उसे कुछ नहीं होगा। हम किसी को उसे नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।”

elvish father

वहीं जब एल्विश यादव के पिता से एक महीने पहले प्रिंस नरूला (Prince Narula) के साथ हुए झगड़े के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “पुलिस अपनी जांच कर रही है। उसने भी हथियारों को लेकर धमकी तो दी थी।”

एल्विश यादव का पहला बयान

फायरिंग के बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा “आपकी शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया। मैं और मेरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। आपकी चिंता और प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है।”

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

इस घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। घर के बाहर और अंदर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, सिविल ड्रेस में पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके।

Firing Case

फैंस में गुस्सा और चिंता

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) के फैंस लगातार उनकी सुरक्षा को लेकर पोस्ट कर रहे हैं और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रिंस नरूला (Prince Narula) का बयान फैंस के बीच राहत की तरह है, जिसने यह साफ कर दिया है कि चाहे उनके और एलवीश के बीच जितने भी मतभेद हो लेकिन इंसानियत और सुरक्षा सबसे पहले आती है। कुल मिलाकर, एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग ने सभी को चौंका दिया है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकार, खासकर प्रिंस नरूला, उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

ये भी पढ़े: Apoorva Mukhija पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाए धोकाधड़ी के आरोप, ट्रोलर्स ने भी जमकर लगाई क्लास

Yashika Jandwani