WBJEE Admit Card 2026 Release Date: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE) आज 15 मई 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन भी उम्मीदवारों ने WBJEE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को बंगाल के कॉलेजों में इंजीनियरिंग (B.Tech), आर्किटेक्चर (B.Arch) और फार्मेसी (B.Pharm) जैसे कोर्स में एडमिशन मिलेगा। आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें…
WBJEE 2026 Exam: ऑफलाइन माध्यम से नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड
जानकारी के लिए आपको दें कि WBJEE 2026 का एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। बोर्ड डाक, E-mail या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 24 मई, 2026 होगी।
WBJEE Admit Card 2026 Download Link: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट https://wbjeeb.nic.in/
पर जाएं। - अब होमपेज पर दिए गए WBJEE Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसमें अपनी सारी जानकारियां चेक करे लें और PDF डाउनलोड कर लें।
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अपने साथ जरूर ले जाएं।
WBJEE Admit card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारियां

- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि
- शिफ्ट टाइमिंग
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि ये सभी जानकारियां अपने एडमिट कार्ड पर जरूर चेक कर लें। अगर इसमें किसी प्रकार की कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत WBJEEB से संपर्क करें।


Download Android App
Download iOS App




