West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने EVM से छेड़छाड़ को लेकर को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि EVM में परफ्यूम, स्याही या गोंद लगाना छेड़छाड़ माना जाएगा।ECI ने मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बटनों के साथ होने वाली छेड़खानी को रोकने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्देश दिए हैं। अगर कोई भी गड़बड़ी पायी जाती है, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
बटन को टेप, गोंद से ढकना मना
किसी भी उम्मीदवार के बटन को टेप, गोंद या किसी भी सामग्री से ढकना मना है। इसके साथ ही मतों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बटन पर रंग, स्याही, इत्र या किसी भी तरह का केमिकल लन लगाया जाएं। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो पीठासीन अधिकारी तुरंत सेक्टर अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को इसकी जानकारी दें।
West Bengal Election 2026: छेड़छाड़ होने पर पुनर्मतदान का आदेश

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि ईवीएम से किसी भी तरह की छेड़छाड़ या हस्तक्षेप एक गंभीर चुनावी अपराध है। ऐसे मामलों में आयोग सख्त कार्रवाई करेगा, ज़रूरत पड़ने पर पुनर्मतदान (Re-poll) का आदेश भी दिया जा सकता है। इसके अलावा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को बंगाल और तमिलनाडु में मतदान होना है। इससे पहले ही चुनाव आयोग ने ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर कड़ी चेतावनी जारी कर दी है।
उम्मीदवार पूरी तरह स्पष्ट दिखे
आपको बता दें कि 23 अप्रैल को बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने EVM से छेड़छाड़ को लेकर पहले ही सख्त चेतावनी दे दी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोबारा चुनाव करवाने जारी किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने खासतौर पर बंगाल के सभी पोलिंग बूथों के प्रीसाइडिंग अधिकारियों को निर्देश दिया है कि EVM पर उम्मीदवारों के बटन पूरी तरह स्पष्ट दिखाई देने चाहिए।
Also Read: पीएम मोदी पर विदाविद टिप्पणी को लेकर खड़गे की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत


Download Android App
Download iOS App




