Kharge Statement On PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भाजपा, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पर निशाना साधा। इस दौरान खड़गे ने सारी मर्यादाओं को पार कर दिया। उन्होंने अलोकतांत्रिक शब्दों के जरिए राजनीतिक बयानबाजी की, जिसका विरोध शुरू हो गया है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कानूनी मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं।

भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ उनके उस चौंकाने वाले और शर्मनाक बयान के लिए कड़ी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा है।
We have filed a strong complaint against Congress President Shri @kharge ji for his shocking and disgraceful remark calling Hon’ble PM Shri @narendramodi ji a “terrorist.”
This is not just derogatory, it is a dangerous & unprecedented attack on democratic institutions.
A blatant… pic.twitter.com/xtJWCoS79Z— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 21, 2026
Kharge statement on PM Modi: तुरंत कार्रवाई का मांग
उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ अपमानजनक ही नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक और अभूतपूर्व हमला है। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। तत्काल कार्रवाई अनिवार्य है। तुरंत कार्रवाई से कोई समझौता नहीं होगा। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत की है। भाजपा ने पूरी घटना और उनके द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कानून कार्रवाई की मांग की है।

Kharge statement on PM Modi: खड़गे के बयान पर अमित शाह ने की कड़ी निंदा
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, हर दिन, कांग्रेस अपने बर्ताव में नई गिरावट दिखा रही है और सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक आचरण के हर मापदंड को तोड़ दिया और भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहकर देश को शर्मसार कर दिया। देश के इस सबसे बड़े नेता का यह अपमान, उन लाखों लोगों का अपमान है जो पीएम मोदी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेता को ‘आतंकवादी’ कहना, जिन्होंने पिछले 12 सालों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, बेहद निंदनीय है। जब भी कांग्रेस पीएम मोदी पर अपशब्दों की बौछार करती है तो भारत की जनता ही उन्हें जवाब देती है। इस बार भी जनता ही जवाब देगी।
ALSO READ: “PM मोदी आतंकवादी है”…कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बेतुका बयान, बवाल मचने पर दी सफाई


Download Android App
Download iOS App




