Mallikarjun Kharge On PM Modi: देशभर में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही प्रचार प्रसार और ताबड़तोड़ रैली जारी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नए विवादों को जन्म दिया। परिसीमन विधेयक गिरने के दौरान विपक्षी एकता पर कहा कि जिसका संबंध महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से भी जोड़ा गया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा का समर्थन करने के लिए एआईए डीएमके की आलोचना की और पीएम मोदी को ‘एक आतंकवादी जो समानता में विश्वास नहीं करते’ करार दिया।
तमिलनाडु के लोगों का धन्यवाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं तमिलनाडु के लोगों का भी धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमें सांसद दिए, इसीलिए हम इस विधेयक के खिलाफ लड़ सके और इसे हरा सके। यह वैज्ञानिक सोच और पेरियार, डॉ. अंबेडकर, अन्नादुरई, महान कामराज और करुणानिधि के आदर्शों की भूमि है। ये लोग महिला आरक्षण, न्याय, समानता और बंधुत्व के लिए खड़े रहे।
Mallikarjun Kharge On PM Modi: PM मोदी आतंकवादी है

PM मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इन सिद्धांतों के लिए नहीं हैं और एक बात मैं और कहना चाहता हूँ कि ये एआईए डीएमके के लोग, जिन्होंने खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाई है, वे मोदी जैसे आतंकवादी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं, जो समानता में विश्वास नहीं करते, उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती और ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।
वे अन्नादुरई, कामराज, पेरियार, करुणानिधि और बाबासाहेब अंबेडकर के दर्शन को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस- डीएमके गठबंधन कल्याण, समावेशी विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना जारी रखेगा।
PM Modi Terrorist: मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत अपना बचाव किया
आतंकवादी कहने पर बवाल मच गया है और इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत अपना बचाव करते हुए दावा किया कि उनका मतलब यह कहना था कि प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक विरोधियों को आतंकित कर रहे हैं। जनता और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं। सफाई देते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, कि PM मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाएं उनके नियंत्रण में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान: पीयूष गोयल


Download Android App
Download iOS App




