Kerala Firecracker Blast: केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय घटनास्थल पर करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका है। हादसे में कई लोग झुलस गए और इनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एक ‘शेड’ में हुआ जहां मंदिर देवस्वओम की ओर से त्रिशूर पूरम पर्व के लिए पटाखें तैयार किए जा रहे थे। त्रिशूर पूरम पर्व 26 अप्रैल को है। अस्पताल के प्राधिकारियों ने बताया कि 13 शव प्राप्त हुए हैं।

पीएम मोदी समेत विपक्ष के नेताओं ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जानमाल की हानि पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी घटना पर शोक जताया। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने फेसबुक पोस्ट में घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि रोजी-रोटी के लिए काम कर रहे आम लोगों के साथ ऐसी त्रासदी होना अकल्पनीय है। भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया।
The Prime Minister has announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/TOGx8sEISm
— PMO India (@PMOIndia) April 21, 2026
कांग्रेस सांसद के.सी वेणुगोपाल अस्पताल पहुंचे
त्रिशूर ज़िले में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने की घटना के बाद कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “यह हम सभी के लिए बहुत ही दुखद क्षण है। अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। पांच लोगों की हालत गंभीर है। मैंने मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टरों से स्थिति पर चर्चा की।
#WATCH | त्रिशूर, केरल: त्रिशूर ज़िले के मुंडाथिकोड में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने की घटना के बाद कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल अस्पताल पहुंचे।
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “यह हम सभी के लिएबहुत ही दुखद क्षण है। अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। पांच लोगों की… pic.twitter.com/Mzdj0zTc1P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
वे लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैं भारत सरकार और केरल सरकार से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे पीड़ित परिवारों को ज़्यादा से ज़्यादा मदद दें। केंद्र सरकार ने इस घटना के लिए तय राशि की घोषणा की है। मुझे लगता है कि उन्हें उस राशि को बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए।
Kerala Firecracker Blast: घायलों का इलाज जारी
टेलीविजन फुटेज में स्थानीय लोगों को राहत और बचाव कार्य में मदद करते हुए देखा गया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने बचाव और राहत कार्यों को समन्वित तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मुख्य सचिव से बात कर यह निर्देश दिया कि यदि आवश्यकता हो, तो गंभीर रूप से झुलसे लोगों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी मदद ली जाए।

Kerala Firecracker Blast: सीएम ने जारी किया दिशा-निर्देश
बयान में कहा गया कि बचाव कार्यों के लिए पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव सेवा, स्वास्थ्य, राजस्व व आपदा प्रबंधन सहित सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। स्थिति पर लगातार नज़र रखने के लिए एक विशेष तंत्र भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों की मौत पर शोक भी जताया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को विशेष उपचार उपलब्ध कराया जाए और त्रिशूर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज व त्रिशूर सामान्य अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। आसपास के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
ALSO READ: पीएम मोदी पर विदाविद टिप्पणी को लेकर खड़गे की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत


Download Android App
Download iOS App




