West Bengal Politics Updates: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए हैं। ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले के बाद राज्यपाल आरएन रवि ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और सत्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। बता दें कि TMC चीफ ममता बनर्जी ने बीते दिन यानी 6 मई को साफ शब्दों में कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने चुनावी नतीजों को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि यह जनता का फैसला नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का नतीजा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की हार निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई। उनके अनुसार, कई सीटों पर जनादेश को प्रभावित किया गया और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही। उन्होंने कहा कि लगभग 100 सीटों पर असली नतीजों को बदला गया, जिससे उनकी पार्टी को नुकसान हुआ।
Governor of West Bengal, RN Ravi, has issued an Order dissolving the West Bengal Legislative Assembly with effect from 07 May 2026. pic.twitter.com/IuEAylWege
— ANI (@ANI) May 7, 2026
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
टीएमसी प्रमुख ने चुनाव आयोग (Election Commission of India) पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि उनकी पार्टी की लड़ाई केवल बीजेपी से नहीं थी, बल्कि चुनाव आयोग से भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया। ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगी और सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगी। उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं। साथ ही, उन्होंने विपक्षी ‘इंडियगठबंधन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपनी पहली सरकार बनाने जा रही है। 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह समारोह राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने ममता को हराया, इसलिए मेरे PA की हत्या की गई…’, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर बोले शुभेंदु अधिकारी,


Download Android App
Download iOS App




