Shubhendu Statement on Chandranath Murder: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के अंदर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। उन्होंने अपने PA की हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। शुभेंदु अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा कि मैंने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है, यह भी हत्या की वजह हो सकती है।’ उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले शूटर तीन-चार दिनों से रेकी कर रहे थे।
“मैंने ममता को हराया, इसलिए मेरे PA को मार दिया”
उन्होंने कहा, “इस घटना की हम जितनी भी निंदा करें, वह काफी नहीं है। उनकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वे मेरे सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। यही उनकी हत्या का कारण हो सकता है। मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं और परिवार की मांग है कि इस हत्या के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सजा दी जाए। पोस्टमार्टम से पता चला है कि उन पर चार गोलियां चलाई गईं, यह हत्या सुनियोजित थी।”
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: The mortal remains of Chandranath Rath, PA of BJP leader Suvendu Adhikari, were brought from the hospital in Madhyamgram to his residence.
He says, “No matter how much we condemn the way this murder was carried out, it is not enough. He… pic.twitter.com/rNusFawpG9
— ANI (@ANI) May 7, 2026
बाइक सवार बदमाशों ने दागी गोलियां
देर रात शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या के बाद बंगाल में माहौल गर्म हो गया है। चंद्रनाथ की कार के पीछे एक कार लगातार पीछा कर रही थी और इसी कार ने चंद्रनाथ की कार को ओवरटेक किया जिससे ड्राइवर ने कार की स्पीड को स्लो कर दिया तभी बाइक सवार बदमाशों ने करीब से ताबड़तोड़ गोलियां दागी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App




