Abhinandan को दबोचने वाला पाकिस्तानी अफसर नहीं रहा, किसने पहुंचाया जहन्नुम?

Summary :

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आई है। यहां के दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा में मेजर मोइज अब्बास शाह नाम का अधिकारी मारा गया। इस अफसर को TTP के हमले में मारा गया है। बता दें कि मेजर शाह वही अफसर है जिसने 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारत के वायुसेना अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan) वर्धमान को पकड़ा था। पाक के दो सेना अधिकारी मारे गए पाकिस्तान सेना के अनुसार, पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को जानकारी दी है कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में ख़ुफ़िया ऑपरेशन के बीच सेना के दो अधिकारी मारे…

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आई है। यहां के दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा में मेजर मोइज अब्बास शाह नाम का अधिकारी मारा गया। इस अफसर को TTP के हमले में मारा गया है। बता दें कि मेजर शाह वही अफसर है जिसने 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारत के वायुसेना अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan) वर्धमान को पकड़ा था।

पाक के दो सेना अधिकारी मारे गए

पाकिस्तान सेना के अनुसार, पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को जानकारी दी है कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में ख़ुफ़िया ऑपरेशन के बीच सेना के दो अधिकारी मारे गए। इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस के बयान के मुताबिक, 24 जून 2025 को मेजर अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं।

पाक मीडिया से आई खबर

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने कहा है कि मेजर मोइज़ पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ़ कई ऑपरेशनों में अपने साहसी कार्यों के लिए जाने जाते थे। हालांकि, आईएसपीआर ने बालाकोट हमले का ज़िक्र नहीं किया है।

पुलवामा हमला

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश -ए -मोहम्मद के आंतकियों ने CRPF के काफिले को बम से उड़ा दिया, जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए। इसके जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंप पर 26 फरवरी को हमला किया। इस ऑपरेशन को बालाकोट एयर स्ट्राइक के नाम से जाना गया। इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए।

वहीं बालाकोट एयर स्ट्राइक से आगबबूला हुआ पाकिस्तान ने अगले दिन यानी 27 फरवरी को भारत के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan) श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में तैनात थे। पाकिस्तानी वायु सेना ने PAF के एक F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। फिर क्या था पाकिस्तान के इस लड़ाकू विमान को अभिनंदन ने चैलेंज किया और आसमान में उसका पीछा करने लगा। लंबी लड़ाई के बाद अभिनंदन ने पाक के लड़ाकू विमान को हवा में ही नष्ट कर दिए।

लेकिन इस लड़ाई के दौरान अभिनंदन का मिग-21 विमान में पाकिस्तान मिसाइल जाकर टकरा गया। उन्हें इस दौरान विमान से इजेक्ट करना पड़ा लेकिन तब तक वे नियंत्रण रेखा यानी LoC पार कर चुके थे। जब अभिनंदन पैराशूट से POK में उतरे, तो स्थानीय पाक पायलट ने उनपर हमला किया।

TTP के हमले में मारा गया

हालांकि, पाकिस्तानी सेना को देख अभिनंदन (Abhinandan) ने अपनी रक्षा के लिए हवा में गोलियां चलाई। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभिनंदन को गिरफ्तार करने में सबसे अहम भूमिका पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मोइज अब्बास शाह की रही। अब खबर है कि मोइज अब्बास शाह को TTP के हमले में मारा गया।

also read: Shubhanshu Shukla: स्कूल से स्पेस स्टेशन तक, जानें भारत के लाल शुभांशु शुक्ला की पूरी कहानी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।