फैजान जाकी ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2025 में जीत हासिल की, जहां उन्होंने ‘éclaircissement’ शब्द को सही तरीके से स्पेल किया। टेक्सास के एलन निवासी फैजान ने 240 से अधिक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए $50,000 की नकद राशि और पदक प्राप्त किया। यह उनकी चौथी बार की भागीदारी थी, जिसमें उन्होंने लगातार सुधार करते हुए चैंपियन का खिताब जीता।
National Spelling Bee 2025: स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता 2025 में 13 वर्षीय फैजान जाकी ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने फाइनल राउंड में ‘éclaircissement’ शब्द को सही से स्पेल कर इस प्रतियोगिता के खिताब को अपने नाम किया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 240 से अधिक बेहतरीन स्पेलर्स को पीछे छोड़ते हुए फैजान ने यह सम्मान हासिल किया. विजेता के रूप में उन्हें $50,000 की नकद राशि और एक सम्माननीय पदक प्रदान किया गया. वहीं, सर्वज्ञ कादम को रनर-अप घोषित किया गया.
कौन हैं फैजान जाकी ?
फैजान जाकी टेक्सास के एलन शहर के निवासी हैं और C.M. Rice मिडल स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र हैं. यह चौथी बार था जब उन्होंने नेशनल स्पेलिंग बी में हिस्सा लिया. इससे पहले उन्होंने 2019 में पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और 370 वां स्थान पर रहे थे. वहीं 2023 में वह 21 वें स्थान पर रहे.
इसके अलावा 2024 में दूसरे स्थान पर रहने के बाद आखिरकार वे 2025 में इस प्रतियोगिता को जीतकर चैंपियन बने हैं. फैजान ने पहली बार 7 साल की उम्र में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और तब से उन्होंने लगातार प्रगति की है.
विज्ञान और खगोलशास्त्र में रुचि
एक पुराने इंटरव्यू में फैजान ने बताया था कि उन्हें विज्ञान, खासकर खगोलशास्त्र में विशेष रुचि है. उन्होंने कहा था कि उन्हें काल्पनिक खगोलीय वस्तुएं जैसे कि कार्बन तारे और क्वासी सितारे बेहद रोमांचक लगते हैं. वहीं फैजान ने बताया कि उन्हें खाली समय में वीडियो गेम्स खेलना, दोस्तों से बातचीत करना और रुबिक क्यूब तेजी से हल करना बहुत पसंद है. इसके अलावा, वह फ्रेंच भाषा भी सीख रहे हैं.
पाकिस्तान में फिर आया भूकंप, 4.2 तीव्रता का झटका
पारिवारिक सहयोग बना सफलता की कुंजी
फैजान के माता-पिता, जाकी अनवर और अर्शिया कादरी ने बताया कि उनके बेटे की शब्दों में दिलचस्पी एक पारिवारिक खेल के रूप में शुरू हुई थी. उनकी मां का कहना है, ‘उसे शब्दों से खेलना और नई चीजें सीखना बहुत पसंद है, इसलिए यह सफर हमारे लिए आसान और आनंददायक रहा.’


Download Android App
Download iOS App



