महाकुंभ में महिलाओं ने की सुरक्षा और स्वच्छता की तारीफ

Summary :

महाकुंभ में महिलाओं ने प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अच्छी खासी है। क्या उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत या असहजता महसूस हो रही है? इस सवाल पर उन्होंने कहा सुरक्षा व्यवस्था से लेकर स्वच्छता सब शानदार है। यहां आने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। प्रशासन और पुलिस का रवैया काफी सहयोगात्मक रहा। दूसरे राज्यों और शहरों से आई महिलाओं ने अनुभव साझा किया। मध्य प्रदेश से आईं श्रद्धालु भागवती चौहान ने बताया कि यहां की व्यवस्था बहुत ही भव्य है। मैं सभी पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने हमारी बहुत मदद की। यहां के प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। हमारा सही मार्गदर्शन किया गया।

वह बताती हैं कि यहां के छोटे कर्मचारियों ने भी हमारा बहुत सहयोग किया। इसके अलावा, यहां की साफ-सफाई भी बहुत अच्छी है, जिससे हमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। यहां आने से पहले हमारे जेहन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे, लेकिन जब हम यहां पर आए, तो हमें बहुत अच्छा लगा। वहीं, श्रद्धालु भागवती चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। श्रद्धालु मंजू यादव ने महाकुंभ मेले की व्यवस्था पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि हमें यहां आने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। यहां के स्थानीय लोगों का भी व्यवहार काफी अच्छा रहा। स्टेशन से लेकर आने तक के लिए हमें ऑटो की व्यवस्था भी अच्छी मिल गई। हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

इसके साथ ही उन्होंने महाकुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिसके तहत यहां की पुलिस और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो। हमारे साथ घर से कोई भी पुरुष नहीं आए हैं, सभी महिलाएं ही थीं, लेकिन हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। दूसरे शहर से आईं महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने अच्छी व्यवस्था की है। किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।मध्य प्रदेश से आई श्रद्धालु रेखा सिंह ने कहा कि यहां की सुरक्षा-व्यवस्था जबरदस्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अच्छी व्यवस्था की है। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देना चाहूंगी। मैं पहली बार आई और मुझे यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.