विश्व कैंसर दिवस कब है? जानें Cancer के प्रकार और इसके शुरुआती लक्षण

Summary :

World Cancer Day 2026:विश्व कैंसर दिवस कैंसर के प्रति लोगों के जागरूकता फैलाने के लिए एक वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रम है। 2026 में 26वीं बार यह दिवस “यूनाइटेड बाय यूनिक” थीम के तहत आयोजित किया जाएगा। इस दिन का उद्देश्य यह याद दिलाना है कि कैंसर लाखों लोगों को प्रभावित करता है और हम सभी इसका असर कम करने में मदद कर सकते हैं। विश्व कैंसर दिवस का प्राथमिक लक्ष्य कैंसर और बीमारी के कारण होने वाली मौतों को कम करना है। World Cancer Day Kab Hai: कब है विश्व कैंसर दिवस? World Cancer Day हर साल 4 फरवरी को मनाया…

World Cancer Day 2026:विश्व कैंसर दिवस कैंसर के प्रति लोगों के जागरूकता फैलाने के लिए एक वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रम है। 2026 में 26वीं बार यह दिवस “यूनाइटेड बाय यूनिक” थीम के तहत आयोजित किया जाएगा। इस दिन का उद्देश्य यह याद दिलाना है कि कैंसर लाखों लोगों को प्रभावित करता है और हम सभी इसका असर कम करने में मदद कर सकते हैं। विश्व कैंसर दिवस का प्राथमिक लक्ष्य कैंसर और बीमारी के कारण होने वाली मौतों को कम करना है।

World Cancer Day Kab Hai: कब है विश्व कैंसर दिवस?

World Cancer Day 2026
World Cancer Day Kab Hai (Image- Social Media)

World Cancer Day हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने, प्रारंभिक पहचान और इलाज के महत्व को बढ़ावा देने के लिए होता है। साथ ही, इस दिन का उद्देश्य कैंसर से जुड़ी सोशल स्टिग्मा को भी खत्म करना है।

Types of Cancer: कैंसर के मुख्य प्रकार

World Cancer Day 2026
Types of Cancer (Image- Social Media)

1. कार्सिनोमा (Carcinoma)
कार्सिनोमा कैंसर का सबसे सामान्य प्रकार है, जो त्वचा या अंगों जैसे फेफड़े, स्तन, कोलन के ऊतकों में शुरू होता है। इसके मुख्य लक्षणों में असामान्य गांठें, त्वचा में बदलाव, घाव जो ठीक न हों, और लगातार खांसी शामिल हैं।

2. सार्कोमा (Sarcoma)
यह कैंसर हड्डियों, मांसपेशियों, वसा, रक्त वाहिकाओं या संयोजी ऊतकों में पैदा होता है।

3. ल्यूकेमिया (Leukemia)
यह रक्त और हड्डियों की मज्जा (bone marrow) में शुरू होता है और असामान्य रक्त कोशिकाएं बनाता है।

4. लिम्फोमा और मायलोमा (Lymphoma & Myeloma)
लिम्फोमा और मायलोमा रक्त कैंसर के दो अलग-अलग प्रकार हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली की श्वेत रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) के कैंसर हैं।

5. मस्तिष्क ट्यूमर (Brain Tumors)
यह कैंसर मस्तिष्क के ऊतकों में उत्पन्न होते हैं। यह गंभीर सिरदर्द, दौरे, उल्टी, दृष्टि में बदलाव और व्यवहार परिवर्तन का कारण बन सकता है।

शरीर के अंगों के आधार पर कैंसर

World Cancer Day 2026
World Cancer Day 2026 (Image- Social Media)
  • स्तन कैंसर (Breast Cancer): यह कैंसर महिलाओं और पुरुषों दोनों में हो सकता है, लेकिन महिलाओं में सबसे आम।
  • फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer): यह कैंसर फेफड़ों में होता है। ये धूम्रपान और प्रदूषण के कारण हो सकता है।
  • गर्भाशय ग्रीवा (Cervical Cancer): यह कैंसर गर्भाशय ग्रीवा में होता है।
  • कोलोन और रेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer): यह कैंसर आंत और मलाशय में होता है।
  • प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer): यह प्रोस्टेट (पुरुषों में) होता है।
  • त्वचा का कैंसर (Skin Cancer): यह कैंसर स्किन पर होता है।
  • किडनी का कैंसर (Kidney Cancer): यह कैंसर गुर्दे में होता है।
  • मुंह और गले का कैंसर (Oral and Throat Cancer): यह मुंह, गला, गले की नली में होता है।
  • ब्लेडर (मूत्राशय) का कैंसर (Bladder Cancer): यह मूत्राशय में होता है।

Early Symptoms Of Cancer: कैंसर के शुरुआती लक्षण

World Cancer Day 2026
Early Symptoms Of Cancer (Image- Social Media)
  • बिना डाइट या एक्सरसाइज के तेजी से वजन कम होना।
  • आराम करने के बाद भी बहुत ज्यादा थकान होना।
  • आराम करने के बाद भी बहुत ज्यादा थकान होना।
  • शरीर में गांठ या सूजन महसूस होना।
  • स्किन पर मस्से या तिल का रंग, आकार बदलना या फिर कोई दाग-धब्बे होना।
  • 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक खांसी, सीने में दर्द या आवाज में कठोरता आना।
  • पाचन या पेट में लगातार परेशानी होना या फिर मल-मूत्र की आदतों में बदलाव होना।
  • मसूड़ों, पेशाब, या योनि से असामान्य रक्तस्राव होना।
  • मुंह में सफेद या लाल धब्बा या घाव जो 3 सप्ताह से ज्यादा समय तक ठीक न हो।

यह भी पढ़ें: पिंपल्स और सनबर्न से पाना है छुटकारा? रोजाना की डाइट में शामिल करें नारियल पानी, जानें 4 बड़े फायदे

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।