Alina Amir Viral MMS Video: हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो वायरल होने की घटनाएं तेज़ी से बढ़ी हैं, जिनमें से कई बाद में फेक या डीपफेक साबित हुई हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलीना आमिर से जुड़ा एक 5 मिनट 40 सेकंड का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, जिसे लीक प्राइवेट MMS बताया गया। हालांकि, अलीना आमिर ने साफ किया कि यह वीडियो AI से बनाया गया डीपफेक है और इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
Alina Amir Viral MMS leak Case: डीपफेक वीडियो पर अलीना आमिर की कड़ी प्रतिक्रिया

अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अलीना आमिर ने इस घटना को साइबरक्राइम और ऑनलाइन उत्पीड़न करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कंटेंट मनोरंजन नहीं, बल्कि डिजिटल दुर्व्यवहार का गंभीर रूप है, जिसका मकसद खासतौर पर महिलाओं की इज़्ज़त और मानसिक शांति को नुकसान पहुंचाना होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सच्चाई जाने किसी भी वायरल वीडियो को शेयर न करें।
Alina Amir MMS Leak: कौन हैं अलीना आमिर? जानिए उनकी प्रोफाइल
10 मई 2003 को लाहौर में जन्मी अलीना आमिर एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार हैं, जो टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स पर अपने एक्सप्रेसिव कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका “मेरी बॉडी में सेंसेशन हो रही है” वीडियो काफी वायरल रहा था। 2024–25 के दौरान उन्होंने लाखों फॉलोअर्स बनाए। अलीना को बचपन से एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक रहा है और वह एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं, जहां से उन्हें पूरा सपोर्ट मिला।
Alina Amir Viral MMS Video: डीपफेक का खतरनाक इस्तेमाल और ऑनलाइन स्कैम

अलीना आमिर के मामले के बाद एक और चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण एशिया में डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल ऑनलाइन स्कैम के लिए तेजी से बढ़ रहा है। फेक प्राइवेट वीडियो के नाम पर यूज़र्स को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया जाता है, जिसके बाद उन्हें बेटिंग ऐप डाउनलोड करने वाले पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है।

अलीना आमिर ने इस मुद्दे पर पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ से भी बात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।




















