2 Days Weekend Trip Near Delhi: गर्मी से राहत पाने के लिए Weekend पर Plan करें ट्रिप, Family और Friends के साथ India की इन जगहों को करें Explore

Summary :

2 Days Weekend Trip Near Delhi: दिल्ली की गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब लोग यहां और ज्यादा नहीं रह पाएंगे। जून का महीना अभी आया भी नहीं है और गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी अब 45 डिग्री के पार निकलने वाला है। इस बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए हर कोई वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाता है। अगर आप भी वीकेंड पर 2 से 3 दिन की ट्रिप के लिए दिल्ली के आस-पास किसी बेस्ट जगह की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने…

2 Days Weekend Trip Near Delhi: दिल्ली की गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब लोग यहां और ज्यादा नहीं रह पाएंगे। जून का महीना अभी आया भी नहीं है और गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी अब 45 डिग्री के पार निकलने वाला है। इस बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए हर कोई वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाता है।

अगर आप भी वीकेंड पर 2 से 3 दिन की ट्रिप के लिए दिल्ली के आस-पास किसी बेस्ट जगह की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको Top 5 Weekend Getaways Near Delhi के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।

2 Days Weekend Trip Near Delhi: वीकेंड पर घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगहें

1. मसूरी

2 Days Weekend Trip Near Delhi
2 Days Weekend Trip Near Delhi (Source: Social Media)

मसूरी को ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है क्योंकि यहां की खूबसूरती और मौसम बहुत प्यारा होता है। दिल्ली से यहां पहुंचना बहुत आसान है। आप यहां गन हिल, मंकी पॉइंट और सनसेट पॉइंट देख सकते हैं। अगर आपको भीड़ से दूर शांति चाहिए, तो आप पास ही स्थित लैंडोर भी जा सकते हैं। देहरादून से मसूरी तक का पहाड़ी रास्ता इतना सुंदर है कि आपको रास्ते में ही बहुत रोमांच मिलेगा। यह जगह दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेस्ट है।

2. नैनीताल

Top 5 Weekend Getaways Near Delhi
Top 5 Weekend Getaways Near Delhi (Source: Social Media)

नैनीताल एक बहुत सुंदर हिल स्टेशन है जहां जाना भी बहुत आसान है। आप रात को दिल्ली से बस पकड़कर अगली सुबह पहाड़ों के बीच पहुंच सकते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और खूबसूरत झीलें आपकी सारी थकान मिटा देंगी। आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं, नैना देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं और कैंची धाम भी जा सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो आप पैराग्लाइडिंग और कायाकिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां के सनसेट पॉइंट्स बहुत खूबसूरत होते हैं।

3. नीमराना

Top 5 Weekend Getaways Near Delhi
Top 5 Weekend Getaways Near Delhi (Source: Social Media)

नीमराना, अलवर के पास स्थित एक ऐतिहासिक किला और रिसॉर्ट टाउन है, जो दिल्ली से सिर्फ कुछ घंटों की दूरी पर है। यहां आप किले में स्टे कर सकते हैं और स्विमिंग, जिपलाइनिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शांति के साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहते हैं। दिल्ली से करीब 122 किलोमीटर होने की वजह से यह एक आसान वीकेंड डेस्टिनेशन बन जाता है।

4. जयपुर

 Best weekend gateway near delhi
Best weekend gateway near delhi (Source: Social Media)

‘पिंक सिटी’ के नाम से फेमस जयपुर अपने बेहतरीन कल्चर और आलीशान महलों के लिए जाना जाता है। दो दिन के समय में आप यहां की फेमस जगहें जैसे हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर आराम से देख सकते हैं। यहां का राजस्थानी खाना और बापू बाजार की शॉपिंग आपकी ट्रिप को शानदार बना देगी। रात के समय जब किले रोशनी से जगमगाते हैं, तो नजारे देखने लायक होते हैं। दिल्ली वालों के लिए यह सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है।

5. ऋषिकेश

2 Days Weekend Trip Near Delhi
2 Days Weekend Trip Near Delhi (Source: Social Media)

दिल्ली से 240 किमी दूर 5-6 घंटे की ड्राइव करके आप ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। हिमालय की गोद में और गंगा किनारे बसा ऋषिकेश रोमांच और आध्यात्म के अनुभव के लिए बेस्ट है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, क्लिप जंपिंग एक्टिविटी के जरिए एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं, साथ ही योग और ध्यान के जरिए शरीर और मन को सुकून का अनुभव करा सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।