Ayodhya Ram Mandir Travel Guide: अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि, अपनी प्राचीन आस्था, दिव्य और आध्यात्मिक ऊर्जाओं से हर यात्री का मन मोह लेती है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इस पवित्र नगरी की यात्रा का प्लान करते हैं, और अगर आप भी यहां जाने की सोच रहे हैं, तो अयोध्या के 7 प्रमुख मंदिरों के दर्शन जरूर करें। इन मंदिरों में न केवल भक्ति की अद्भुत अनुभूति होती है, बल्कि हर कदम पर आपको एक नया आध्यात्मिक अनुभव भी मिलता है, तो आइए जानें, इन पवित्र मंदिरों की खासियत जो आपकी अयोध्या यात्रा को यादगार बना देगा।
अयोध्या में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मध्वजा का विधिवत आरोहण किया। लगभग दो किलो वजनी के सरिया ध्वजा जब 161 फीट ऊंचे शिखर पर लहराई, तो मानो रामलला के मंदिर का एक बार फिर से उद्घाटन हो गया। यदि आप रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या आते हैं तो आपको मंदिर खुलने का समय जरूर जान लेना चाहिए और कब आम भक्तों के लिए खुलेंगे रामलला के कपाट।
Ram Mandir Opening Time in Ayodhya: मंदिर में कब मिलेंगे दर्शन

- सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती
- सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती-दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
- सुबह 07:00 बजे दर्शन प्रारंभदोपहर 12:00 बजे-भोग आरती-डी-वन से प्रवेश बंद
- बंद दोपहर 12:30 से 1 बजे तक पट
- दोपहर 01:00 बजे-दर्शन प्रारंभरात 09:00 बजे-डी-एक से प्रवेश बंद
- रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त रात 9:30 बजे-शयन आरती-आरती के बाद कपाट बंद
कैसे पहुचें अयोध्या?

अगर आप अयोध्या हवाई जहाज से जाते हैं, तो इससे अच्छा और सुविधाजनक विकल्प कोई नहीं है। क्योंकि अयोध्या का अपना हवाई अड्डा है, जिसका नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा देश के कई बड़े शहरों से सीधी उड़ान सेवा से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर उतरने के बाद, मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको बस थोड़ी देर टैक्सी या कैब की सवारी करनी होगी, जिससे आप बिना देरी के प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे।
अयोध्या पहुंचने के लिए ट्रेन यात्रा भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, ट्रेन से आप लंबी दूरी आराम से तय करना चाहते हैं। फैजाबाद और अयोध्या जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन देश के करीब सभी बड़े शहरों और महानगरों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। रेल मार्ग से अयोध्या की दूरी लखनऊ से लगभग 128 किलोमीटर, गोरखपुर से 171 किलोमीटर, प्रयागराज से करीब 157 किलोमीटर और वाराणसी से 196 किलोमीटर है।
Delhi to Ayodhya Route: दिल्ली से कैसे जाएं अयोध्या

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जिससे सड़क मार्ग से भी अयोध्या पहुंचना बहुत आसान है। अयोध्या प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर, वाराणसी से 215 किलोमीटर, प्रयागराज से तकरीबन 165 किलोमीटर, गोरखपुर से 140 किलोमीटर और दिल्ली से लगभग 715 किलोमीटर दूर है। यहां आने के लिए आप आसानी से लखनऊ, दिल्ली और गोरखपुर जैसे शहरों से बस ले सकते हैं।
अयोध्या में छोटे-बड़े, कई तरह के होटल हैं, सामान्य दिनों में आपको 500 से लेकर 2000 रुपये तक में आराम से कमरा मिल सकता है। खाने-पीने के मामले में अयोध्या काफी बजट फ्रेंडली है। यहां कई धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा, आप 40 से 50 रुपये प्रति प्लेट में कचौरी-सब्जी जैसे स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं, तो प्रति व्यक्ति लगभग 150 से 300 रुपये का खर्च आ सकता है।
Also Read: अयोध्या की 5 ऐसी चीजें, जो हर श्रद्धालु और पर्यटक को जरूर खरीदनी चाहिए















