Best Places to Visit in November: नवंबर में इन 5 जगहों पर नहीं घूमे, तो मिस कर देंगे लाइफ का एडवेंचर

Summary :

Best Places to Visit in November: वैसे घूमने का कोई दिन, मौसम नहीं होता है। जब लोगों का मन होता है तो अपने दोस्तों या फैमिली के साथ किसी अच्छी लोकेशन कर घूमने के लिए चले जाते हैं, लेकिन साल में कुछ महीने ऐसे भी होते हैं। जिसमें घूमना हर किसी को पसंद होता है। लोग ऐसे मौसम में घूमने के लिए ही पूरे साल इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि सितंबर चल रहा है और November आने में भी ज्यादा समय नहीं है, ये वही महीना होता है जब सर्दियां होना शुरू हो जाती हैं। इस महीने में…

Best Places to Visit in November

Best Places to Visit in November: वैसे घूमने का कोई दिन, मौसम नहीं होता है। जब लोगों का मन होता है तो अपने दोस्तों या फैमिली के साथ किसी अच्छी लोकेशन कर घूमने के लिए चले जाते हैं, लेकिन साल में कुछ महीने ऐसे भी होते हैं। जिसमें घूमना हर किसी को पसंद होता है। लोग ऐसे मौसम में घूमने के लिए ही पूरे साल इंतजार करते हैं।

आपको बता दें कि सितंबर चल रहा है और November आने में भी ज्यादा समय नहीं है, ये वही महीना होता है जब सर्दियां होना शुरू हो जाती हैं। इस महीने में मौसम हल्का ठंडा और गर्म होता है। लेकिन कुछ जगह ऐसी भी होती जहां सर्द हवा के बीच प्रकृति की सुंदरता भी देखने को मिलती है, तो अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो November के महीने में इन जगहों पर ज़रूर जाएं।

November Travel Destinations

1. Rishikesh

Best Places to Visit in November

ऋषिकेश लोग गर्मियों में ठंडक पाने के लिए जाते हैं। लेकिन यहां लोग पूरे साल भर आते-रहते है। Rishikesh आधुनिकता और आस्था का अनोखा संगम है। यहाँ पतित पावनी गंगा भी है। जब लोग दूर-दूर से यहाँ घूमने आते हैं, तो यहां की सुबह और शाम उनका मन मोह लेती है।

अगर आप योग को अच्छे से समझना चाहते हैं, तो इस फेस्टिवल में शामिल होना चाहिए। बाकी यहां घूमने का मजा तब आता है। जब Rishikesh सर्दियों की ओर कदम रख लेता है और वो महीना और ठंडक ऐसी होती है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

2. Shillong

Best Places to Visit in November

यह जगह इतनी रंग-बिरंगी और हरियाली भरी होती है कि यहां के मौसम को देखकर दिल को काफी सुकून मिलता है। ऐसा महसूस होता है कि जैसे अपनी व्यस्त दुनिया से निकलकर कहीं शांति भरी जगह आ गए हैं। शिलांग की सुंदरता के बारे में तो हर किसी को पता है।

लेकिन November में यहाँ आने का मजा ही कुछ अलग है, यहां के गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों की महक आपको मनमोहित कर देंगे। यहां के फेस्टिवल में म्यूजिक, डांस और तायक्वांडो की प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेगी। शाम को लेक किनारे शानदार भोजन भी कर सकते हैं। लेकिन गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों का अनुभव बार-बार नहीं मिलता।

3. Kutch

Best Places to Visit in November

यहां न पहाड़ है और न ही हरियाली बस दूर-दूर तक सफेदी। कच्छ इतना सुंदर है कि इसकी सुंदरता को हर कोई देखना चाहता है। November में इस जगह को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। इस महीने में यहां का मौसम सर्द और दृश्य काफी खूबसूरत होगा। यहाँ आप गुजरात की कला और संस्कृति को देख पाएँगे।

आप यहाँ ढलती हुई शाम और सुनहरी रात का अनुभव ले सकते हैं। जिसे देखने के लिए हर कोई उत्सुक होता है। भारत में कई बड़े फेस्टिवल होते हैं, उन्हीं में से एक है रण उत्सव। अगर आप भी इस नवंबर कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है।

4. Varanasi

Best Places to Visit in November

वाराणसी ये शहर ऐसा है जहां घूमने के लिए हर कोई प्लान बनाता है। बनारस दुनिया का सबसे प्राचीन शहर है। जहाँ आज भी घंटों और घाटों का ही बोलबाला है। जहाँ आज भी लोग सुबह-सुबह छनती हुई कचौड़ी देखते हैं। यहां के पान के तो लोग इतने दीवाने है कि अगर उनको कई पान भी मिल जाए। तो भी उनके लिए कम है।

अगर आप अपनी व्यस्त जिन्दंगी से कुछ समय सुकून के बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेहतर होगी। ये जगह ही नहीं, यहां के लोग भी गजब हैं। इस बेहतरीन शहर को देखने के लिए November बेस्ट समय है।

5. Goa

Best Places to Visit in November

 

भारत का हर इंसान ये सोचता है कि वो एक बार अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने ज़रूर जाएगा। वैसे तो गोवा हर समय जाने के लिए परफेक्ट है। लेकिन November आते ही यहां का मौसम काफी रोमांटिक और खूबसूरत हो जाता है। नवंबर में गोवा का मौसम सुहाना होने लगता है और लोग भी इसी महीने में यहां आना पसंद करते हैं। क्योंकि दिसंबर में गोवा लोगों से भर जाता है।

यहाँ आप स्कूटी से गोवा की हर शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। गोवा के बीच पर जा सकते हैं। भीड़ से बचने और यहां की खूबसूरती देखने के लिए नवंबर का महीना सबसे बेहतर है।

Affordable places to visit in November

अगर आप इस नवंबर किसी शांति और सुकून वाली जगह घूमना चाहते हैं और आपका बजट कम है या आप ठीक ठाक बजट के साथ घूमने का सोच रहे हैं, तो ये कुछ जगह ऐसी हैं। जहां आप अपने बजट के हिसाब से घूम सकते हैं। अगर आपका बजट 20,000 से 30,000 हजार तक है, तो इन जगहों को आप अच्छी तरह एक्स्प्लोर कर सकते हैं। जैसे- गोवा, वाराणसी, कच्छ, शिलांग, ऋषिकेश जैसी जगहों पर अपने इस बजट में घूम सकते हैं।

Also Read: Famous Waterfalls in India: भारत के 5 सबसे खूबसूरत वाटरफॉल, दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने का बनाएं प्लान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।