पहले सिद्धू मूसेवाला, फिर आतिक और अब दिशा पाटनी को बनाया निशाना…आखिर क्यों शूटरों की पहली पसंद है जिगाना पिस्टल?

Summary :

Zigana Pistol: इन दिनों एक खास पिस्टल का नाम अपराध की दुनिया में खूब सुनने को मिल रहा है, जिसका नाम है जिगाना पिस्टल। यह हथियार एक बार फिर सुर्खियों में तब आया जब अभिनेत्री Disha Patni के घर पर फायरिंग हुई और मौके से यही पिस्टल बरामद की गई। इससे पहले भी Sidhu Moosewala, बाबा सिद्दीक़ी और Ateek Ahmed जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों में इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। Zigana Pistol: जिगाना पिस्टल की खास बातें जिगाना पिस्टल तुर्की में बनाई जाती है और यह अपनी बेहतरीन फायरिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। इसमें एक बार में…

Zigana Pistol: इन दिनों एक खास पिस्टल का नाम अपराध की दुनिया में खूब सुनने को मिल रहा है, जिसका नाम है जिगाना पिस्टल। यह हथियार एक बार फिर सुर्खियों में तब आया जब अभिनेत्री Disha Patni के घर पर फायरिंग हुई और मौके से यही पिस्टल बरामद की गई। इससे पहले भी Sidhu Moosewala, बाबा सिद्दीक़ी और Ateek Ahmed जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों में इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।

Zigana Pistol: जिगाना पिस्टल की खास बातें

जिगाना पिस्टल तुर्की में बनाई जाती है और यह अपनी बेहतरीन फायरिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। इसमें एक बार में 15 राउंड तक गोलियां चलाई जा सकती हैं। इस पिस्टल की खास बात यह है कि यह आसानी से ओवरहीट नहीं होती और ज्यादा गोलियां चलाने के बाद भी जाम नहीं होती। पुलिस और हथियार विशेषज्ञों के अनुसार, यह पिस्टल इस्तेमाल करने में बेहद स्मूथ और आसान है। यही कारण है कि इसे गैंगस्टर और शूटर पसंद करते हैं, क्योंकि फायरिंग के वक्त इसमें कोई रुकावट नहीं आती।

Zigana Pistol
Zigana Pistol

Turkey Pistol: भारत में कैसे पहुंच रही है जिगाना पिस्टल?

हालांकि जिगाना पिस्टल तुर्की की बनी हुई होती है, लेकिन भारत में यह पाकिस्तान के जरिए तस्करी कर लाई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में इसकी हूबहू नकली कॉपी भी तैयार की जाती है, जो असली जैसी ही दिखती है। भारत में इन पिस्टलों की ड्रोन या नेपाल के रास्ते एयर कार्गो के जरिए तस्करी की जाती है। कई बार पकड़े गए हथियारों में असली और नकली जिगाना पिस्टल दोनों पाई गई हैं।

Zigana Pistol
Zigana Pistol

ये शख्स ने की भारत में पिस्टल की सप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम पिस्टल नाम के एक शख्स ने दावा किया है कि वही पहला व्यक्ति था जो भारत में जिगाना पिस्टल की सप्लाई लेकर आया था। उसे हाल ही में केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। सलीम के मुताबिक, उसने यह पिस्टल भारत के कई गैंगस्टरों को बेची और इसके बाद से इसकी मांग तेजी से बढ़ गई।

Zigana Pistol
Zigana Pistol

किन राज्यों में सबसे ज्यादा चलन में है यह हथियार?

यह पिस्टल सबसे ज्यादा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों के बीच पॉपुलर है। यहां आपराधिक गतिविधियों में इस हथियार का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।भारत में तस्करी के बाद इस हथियार की कीमत 2 से 4 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यह कीमत इसकी बढ़ती मांग और सीमित उपलब्धता की वजह से इतनी अधिक है।

यह भी पढ़ें: Disha Patani House Firing Case: UP STF से मुठभेड़ में दो आरोपियों का एनकाउंटर, इस गैंग से जुड़ा है नाम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।