Best Summer Camping Destinations: Summer Vacation को बनाना है यादगार और शानदार? Friends और Family के साथ भारत की इन वादियों में करें Camping

Summary :

Best Summer Camping Destinations: हर कोई गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करता है। इस मौसम में जैसे ही बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होती हैं। वैसे जो लोग ट्रिप की प्लानिंग करने लगते हैं। आजकल गर्मी और धूप के कारण लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं। जहां वो खुलकर एडवेंचर का मजा ले सकें। रोज की भागदौड़ भरी लाइफ से अलग कुछ दिन सुकून से बिता सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस गर्मियों की छुट्टी किसी ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे…

Best Summer Camping Destinations: हर कोई गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करता है। इस मौसम में जैसे ही बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होती हैं। वैसे जो लोग ट्रिप की प्लानिंग करने लगते हैं। आजकल गर्मी और धूप के कारण लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं। जहां वो खुलकर एडवेंचर का मजा ले सकें। रोज की भागदौड़ भरी लाइफ से अलग कुछ दिन सुकून से बिता सकते हैं।

ऐसे में अगर आप इस गर्मियों की छुट्टी किसी ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कैम्पिंग कर सकते हैं। लोग गर्मियों में समर कैंप करने के लिए भारत की अलग-अलग जगहों पर जाते हैं। आइए जानते हैं, ऐसी कौन-कौन सी जगहें हैं जहां आप गर्मी के दिनों में घूम सकते हैं।

Best Summer Camping Destinations: कैम्पिंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

1. सोलंग वैली, हिमाचल प्रदेश

Camping ke Liye Best Place
Camping ke Liye Best Place (Source: social media)

सोलंग वैली को भारत की सबसे खूबसूरत और शांत जगहों में से एक माना जाता है। आप इस गर्मी की छुट्टी हिमाचल प्रदेश में मनाली के रास्ते होते हुए सोलंग वैली जा सकते हैं। जहां आपकी गर्मियों की छुट्टियां बेहद शानदार तरह से गुजरेंगी। सोलंग वैली में कई सारी एडवेंचर एक्टिविटी के लिए फेमस है, जहां दूर दूर से पर्यटक कैंपिंग के लिए आते हैं।

2. चंद्रताल झील, हिमाचल प्रदेश

Best Summer Camping Destinations
Best Summer Camping Destinations (Source: social media)

हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला, मनाली बेहद खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। गर्मियों के मौसम इन जगहों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस बार गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित चंद्रताल झील जा सकते हैं। ये लाहौल और स्पीति वैली में स्थित है, जो समुद्र तल से 4300 मीटर की ऊंचाई पर खूबसूरती से बसा है। कैम्पिंग करने के लिए हर साल ढेरों पर्यटक यहां आते हैं। गर्मियों में आप यहां बजट में कैंपिंग कर सकते हैं।

3. सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

Best Summer Camping Destinations
Best Summer Camping Destinations (Source: social media)

गर्मियों में ट्रिप के लिए जम्मू कश्मीर सबसे बेस्ट जगहों में से एक मानी जाती है। अगर आप समर कैंप का मजा लेना चाहते हैं, तो सोनमर्ग को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। सोनमर्ग एक बेहद खूबसूरत और शानदार जगहों में से एक है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहां आप अपने गर्मी की छुट्टियां बिता सकते हैं।

4. स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश

Camping ke Liye Best Place
Camping ke Liye Best Place (Source: social media)

हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति वैली भी घूमने के लिए काफी ज्यादा फेमस है। केलांग जिले में बसी स्पीति वैली एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट जगह है। इस जगह को एक्स्प्लोर करने के लिए सबसे बेस्ट समय गर्मियों का होता है। प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए साथ ही आप स्पीति घाटी में कैम्पिंग और एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।