Budget International Trips: गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने का है Plan? Vietnam से लेकर Nepal तक, बेहद कम Budget में Explore करें ये Places

Summary :

अगर आप भी इस गर्मी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी से अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम बजट में एक्स्प्लोर कर सकते हैं। बहुत से लोग बजट की चिंता में अपना प्लान टाल देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है सच बात तो ये है कि दुनिया में कई ऐसे सुंदर देश हैं, जहां आप कम खर्चे में घूम सकते हैं। अगर सही प्लानिंग की जाए, तो बहुत कम पैसों में एक शानदार…

अगर आप भी इस गर्मी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी से अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम बजट में एक्स्प्लोर कर सकते हैं। बहुत से लोग बजट की चिंता में अपना प्लान टाल देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है सच बात तो ये है कि दुनिया में कई ऐसे सुंदर देश हैं, जहां आप कम खर्चे में घूम सकते हैं।

अगर सही प्लानिंग की जाए, तो बहुत कम पैसों में एक शानदार इंटरनेशनल ट्रिप का मजा लिया जा सकता है। ऐसे में आइए यहां दुनिया के कुछ बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ट्रिप के बारे में जानते हैं।

1. वियतनाम (Vietnam)

Budget foreign travel
Budget foreign travel (Source: social media)

अगर बात करें वियतनाम कि तो इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। आजकल वियतनाम भारतीय ट्रैवलर्स के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रहा है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत नदियां, हरे-भरे पहाड़ और ऐतिहासिक शहर देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। यहां का स्ट्रीट फूड बहुत सस्ता और टेस्टी है। यहां रहना और घूमना आपके बजट के लिए बेस्ट है।

  • घूमने की जगहें: हा लॉन्ग बे, हनोई, हो ची मिन्ह सिटी।
  • बजट: ₹45,000 से ₹65,000 (प्रति व्यक्ति)

2. थाईलैंड (Thailand)

International trips under budget
International trips under budget (Source: social media)

बजट इंटरनेशनल ट्रिप की बात करें और थाईलैंड का नाम न आए, ऐसा नहीं हो ही सकता है। खूबसूरत बीचेस, शानदार मंदिर, नाइट लाइफ और शॉपिंग के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। आपको भारत से थाईलैंड की फ्लाइट्स काफी सस्ते में मिल जाती हैं और ज्यादातर भारतीयों के लिए यहां वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा भी होती है।

  • घूमने की जगहें: बैंकॉक, फुकेत, पटाया, क्राबी।
  • बजट: ₹40,000 से ₹60,000 (प्रति व्यक्ति)

3. नेपाल (Nepal)

Low-cost foreign trips
Low-cost foreign trips (Source: social media)

अगर आप बहुत ही कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं, तो नेपाल सबसे अच्छा ऑप्शन है। हिमालय की गोद में बसा ये देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां की सबसे अच्छी बात ये है कि भारतीयों को यहां जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती है, आप वोटर आईडी कार्ड से भी इस जगह पर आसानी से घूम सकते हैं।

  • घूमने की जगहें: काठमांडू, पोखरा, चितवन नेशनल पार्क।
  • बजट: ₹25,000 से ₹40,000 (प्रति व्यक्ति)

4. श्रीलंका (Sri Lanka)

Budget International Trips
Budget International Trips

भारत के साउथ में स्थित ये छोटा सा द्वीप देश अपने खूबसूरत समुद्र तटों, चाय के बागानों और रामायण काल से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। हर साल गर्मियों के मौसम में भारी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं। इस जगह का कल्चर काफी हद तक भारत से मिलता-जुलता है और यहां घूमने में बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते हैं।

  • घूमने की जगहें: कोलंबो, कैंडी, एला, गाले।
  • बजट: ₹35,000 से ₹55,000 (प्रति व्यक्ति)

Low-Cost Foreign Trips: बजट ट्रिप के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • फ्लाइट और होटल की टिकट कम से कम 2 से 3 महीने पहले बुक करें। इससे आपको सस्ती डील्स मिल सकती हैं।
  • जब वहां पर्यटकों की भीड़ कम हो तब यात्रा करें। उस समय होटल और फ्लाइट काफी सस्ते में हो जाती है।
  • नेपाल घूमने के लिए महंगे टैक्सियों की जगह लोकल बस या ट्रेन से ट्रैवल करें।
  • महंगे रेस्टोरेंट की जगह वहां का मशहूर स्ट्रीट फूड ट्राई करें, जो सस्ता और टेस्टी होता है।
  • महंगे होटलों की जगह बजट फ्रेंडली होमस्टे या हॉस्टल्स में रुकें, जहां आपको कम पैसों में अच्छी सुविधा मिलेगी।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।