कम Budget में विदेश घूमना चाहते हैं, तो जानिए सबसे सस्ते 5 International Destination

Cheap International Trips From India

Cheap International Trips From India: अगर आप देश-विदेश घूमने के शौकीन हैं और इंटरनेशनल ट्रिप करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कम बजट के कारण आप घूमने नहीं पा रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां आप साल 2026 में घूमने जा सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि अगर आप अपने बजट के अनुसार घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नीचे बताई गई सभी डेस्टिनेशन बेस्ट हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Cheap International Trips From India: कम बजट में घूमें ये विदेशी देश

1. थाईलैंड – Thailand

Cheap International Trips From India
Cheap International Trips From India (Source: social media)

थाईलैंड में आप बैचलर पार्टी या दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए भी जा सकते हैं। भारत के लोगों को थाईलैंड घूमना काफी पसंद है। यह जगह अन्य देशों की तुलना में कम खर्चीली है। थाईलैंड में आप 60 दिनों तक बिना किसी वीजा के रुक सकते हैं। थाईलैंड अपने सुंदर बीच के लिए काफी फेमस है। इसी के साथ यहां की नाइटलाइफ काफी शानदार होती है। यहां ठहरना और खाना- पीना सस्ता है। आपको कम कीमत में हॉस्टल और खाने- पीने के लिए तरह-तरह के स्ट्रीट फूड के ऑप्शन मिल जाएंगे।

टोटल बजट: ₹20,000 से ₹25,000

2. वियतनाम – Vietnam

budget travel abroad
budget travel abroad (Source: social media)

वियतनाम की गिनती उन देशों में होती है, जहां कोई भी व्यक्ति बहुत ही कम पैसों के साथ ट्रैवल कर सकता है। यह देश सस्ता होने के साथ लोगों को सुरक्षित महसूस कराता है। यही नहीं, इस देश में भारतीय रुपये का मूल्य बहुत अधिक है। यहां भारतीय 1 रुपए के बदले आपको वियतनाम में 299 वियतनामी डोंग मिल जाएंगे। भारतीय रुपयों को डोंग में बदलने के बाद आप आसानी से घूम-फिर सकते हैं। आपको बता दें, यहां रहना और खाना- पानी भी काफी सस्ता है। ऐसे में अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वियतनाम बेस्ट जगह है।

टोटल बजट: ₹40,000- ₹50,000

3. श्रीलंका – Sri Lanka

international trips from india
international trips from india (Source: social media)

इंटरनेशनल ट्रिप के लिए श्रीलंका भी सबसे बेस्ट जगह है। सबसे खास बात यह है कि ये देश 34 देशों के नागरिकों को वीजा फ्री ट्रैवल करने की अनुमति देता है। जिसमें भारत के नागरिक भी शामिल है। ऐसे में इस देश में आने के लिए आपको वीजा पर एक्स्ट्रा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। इसी के साथ यहां पर आपको 1000 रुपए से होटल मिल जाएंगे और 200 से 300 रुपए में आप अच्छे से पेट भर खाना खा सकते हैं। वहीं खूबसूरती के मामले में श्रीलंका का कोई जवाब नहीं है।

यहां आपको खूबसूरत बीचेस, म्यूजियम, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप कैंडी झील, महियांगानया सोराबोरा, सेंट क्लेयर्स फॉल्स, तवालंतेने, बम्बरकंद वॉटरफॉल्स एक्सप्लोर कर सकते हैं।

टोटल बजट: ₹40,000-₹50,000 तक आएगा।

4. नेपाल – Nepal

Cheap International Trips From India
Cheap International Trips From India (Source: social media)

भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक सुंदर और शात देश है। खूबसूरती के मामले में ये देश कई बड़े देशों को पीछे छोड़ रहा है। भारत से ही नहीं देश- विदेश से यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां की सबसे खास बात ये है कि इस देश में घूमने के लिए बहुत ज्यादा खर्चा नहीं लगता है। यहां ठहरने के साथ-साथ खाना-पीना भी बहुत सस्ता है। यहां पहुंचने के लिए फ्लाइट की टिकट लगभग 8,000 रुपए तक मिल सकती है। लेकिन आपको टिकट जल्द से जल्द बुक करनी होगी। इसी के साथ आप इस देश में रोड के जरिए भी जा सकते हैं।

टोटल बजट: ₹40,000-₹50,000

5. तुर्की – Türkiye

international trips from india
international trips from india (Source: social media)

टूरिज्म के मामले में तुर्की आगे बढ़ रहा है। देश और दुनिया से यहां लाखों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। अगर आप एक बजट बनाकर यहां आएंगे, तो यकीनन आपका ज्यादा खर्चा नहीं होगा। यहां आपको कम कीमत में आसानी से इस्तांबुल में रूम्स मिल जाएंगे। वहीं आप यहां का लोकल फूड ट्राई कर सकते हैं, जिसमें आपको कबाब और स्ट्रीट फूड कई ऑप्शन मिलेंगे, जो ज्यादा महंगे नहीं होते। यहां आकर हॉट एयर बलून में बैठना न भूलें।

टोटल बजट: ₹75,000-₹1,00,000

Also Read: दिसंबर में Winter Trekking के लिए 5 Best Destination, जहां मिलेगा Adventure का फुल मजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।