दर्दनाक! 2 भीषण सड़क हादसे में 4 डॉक्टरों की मौत, 100 से ऊपर थी कार की स्पीड

Summary :

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रजबपुर के अतरासी में एक तेज रफ्तार कार खड़े डीसीएम (ट्रक) से टकराने से 4 विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि गजरौला में बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, कार और डीसीएम में टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। MBBS Students Death: कैसे हुआ ये हादसा? सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके…

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रजबपुर के अतरासी में एक तेज रफ्तार कार खड़े डीसीएम (ट्रक) से टकराने से 4 विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि गजरौला में बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, कार और डीसीएम में टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

MBBS Students Death: कैसे हुआ ये हादसा?

UP Road Accident
UP Road Accident

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम और पुलिसकर्मी रात भर मौके पर रहे और उन्होंने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की। बताया जा रहा है कि चारों मृतक वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस के विद्यार्थी थे। हादसे की सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान की जा रही है, और उनके परिवारों को जानकारी दी जा रही है।

Uttar Pradesh Accident News: क्या है हादसे की वजह?

रजबपुर पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और हादसे की सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसी रात एक और दुखद घटना में, अमरोहा में गजरौला नेशनल हाईवे 9 पर रात करीब 8:45 बजे एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो नौजवानों की मौत हो गई।
अधिकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान लखीमपुर खीरी के सोना खुर्द गांव के दीपक और नितिन के तौर पर हुई है, जो गुरुग्राम से घर लौट रहे थे।

UP Road Accident: पुलिस ने क्या बताया?

UP Road Accident
UP Road Accident 

पुलिस मौके पर पहुंची, लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टेशन हाउस ऑफिसर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की और कहा कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने दोनों लाशों का पंचनामा तैयार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

ALSO READ: फेवरेट दोस्त के घर आ रहे पुतिन, बिताएंगे 30 घंटे, खाने से लेकर पीने तक सबका है खास इंतजाम; जानें पूरा शेड्यूल?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।