फेवरेट दोस्त के घर आ रहे पुतिन, बिताएंगे 30 घंटे, खाने से लेकर पीने तक सबका है खास इंतजाम; जानें पूरा शेड्यूल?

Summary :

Russian President India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनका दौरा 4-5 दिसंबर 2025 को तय है। इस दौरान पुतिन पूरे 30 घंटे भारत में बिताएंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी. इससे पहले रूसी राष्ट्रपति साल 2021 में भारत आए थे. पुतिन का यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। वे रूस-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो कि 23वां द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा। इस बैठक पर न सिर्फ दोनों देशों, बल्कि पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं। Putin…

Russian President India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनका दौरा 4-5 दिसंबर 2025 को तय है। इस दौरान पुतिन पूरे 30 घंटे भारत में बिताएंगे।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी. इससे पहले रूसी राष्ट्रपति साल 2021 में भारत आए थे. पुतिन का यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। वे रूस-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो कि 23वां द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा। इस बैठक पर न सिर्फ दोनों देशों, बल्कि पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं।

Putin India Visit: 4 दिसंबर गुरूवार शाम दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन

Putin India Visit
Putin India Visit

बता दें कि पुतिन भारत में दो दिनों के लिए आ रहे हैं लेकिन उनके यहां रुकने की अवधि करीब 30 घंटे होने वाली है। रूसी राष्ट्रपति 4 दिसंबर गुरूवार शाम दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पीएम नरेंद्र मोदी उनकी मेजबानी करेंगे। तो ऐसे में चलिए देखते हैं उनका पूरा शेड्यूल क्या होगा, हालांकि इस शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकता है।

तारीख समय कार्यक्रम स्थान / विवरण
4 दिसंबर 2025 (गुरुवार) शाम 6:00 बजे पुतिन का भारत आगमन एयरपोर्ट, दिल्ली
आगमन के बाद महत्वपूर्ण मीटिंग्स निजी बैठकें
रात पीएम मोदी के साथ प्राइवेट डिनर निजी कार्यक्रम स्थल
5 दिसंबर 2025 सुबह 9:30 बजे औपचारिक स्वागत समारोह राष्ट्रपति भवन
इसके बाद राजघाट में श्रद्धांजलि राजघाट, दिल्ली
इसके बाद सीमित दायरे की वार्ता निर्धारित स्थल
दोपहर द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत हैदराबाद हाउस
बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडलों के साथ लंच हैदराबाद हाउस (उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं)
लंच के बाद समझौतों की घोषणा हैदराबाद हाउस
इसके बाद प्रेस स्टेटमेंट हैदराबाद हाउस
दोपहर/शाम भारत–रूस बिजनेस फोरम दोनों नेता शामिल हो सकते हैं
शाम राष्ट्रपति द्वारा राज्य भोज राष्ट्रपति भवन
भोज के बाद पुतिन का भारत से प्रस्थान दिल्ली

Russian President News Today: भारत और रूस के बीच किन-किन मुद्दों पर होगी बात?

Russian President India Visit
Russian President India Visit

* रूस के राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में अहम घोषणाएँ होने की संभावना है।
* इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसकी जानकारी रूस के प्रवक्ता पेस्कोव पहले ही दे चुके हैं।
* बातचीत में नए S-400 एयर डिफेंस रेजिमेंट पर संभावित सौदा शामिल हो सकता है।

* रूस भारत को Su-57 पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान की पेशकश कर रहा है, जिसमें तकनीक ट्रांसफर और संयुक्त उत्पादन का प्रस्ताव भी मौजूद है।
* 4-5 दिसंबर 2025 को होने वाली पुतिन–मोदी बैठक केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं होगी, बल्कि यह भारत-रूस संबंधों की दिशा को आगे तय कर सकती है।
* इस दौरे में रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी, आर्थिक संबंध और वैश्विक मुद्दों पर संयुक्त रुख दोनों देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Russian President India Visit: पुतिन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Russian President India Visit
Russian President India Visit

1. खुद का कोई फोन नहीं!

व्लादिमीर पुतिन दुनिया के उन नेताओं में से हैं जिन्हें हर कदम पर खतरा रहता है। इसीलिए उनकी सिक्योरिटी सबसे कड़ी मानी जाती है। अगर वे किसी दूसरे देश में जाते हैं, तो उनके होटल से लेकर उनके खाने तक सब कुछ खास निगरानी में रहता है। वे जहां भी बैठते हैं, उनके जाने के तुरंत बाद उनके सिक्योरिटी वाले उसे सैनिटाइज करते हैं। पुतिन ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर पुतिन को किसी से बात करनी होती है, तो उनके पास ऑफिशियल फोन लाइन है।

2. मल-मूत्र वाला सूटकेस

कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा करता है कि जब पुतिन किसी दूसरे देश में जाते हैं, तो
उनकी सिक्योरिटी टीम उनके मल-मूत्र को एक सूटकेस में भरकर सील कर देती है और रूस वापस भेज देती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि पुतिन नहीं चाहते कि उनकी हेल्थ की जानकारी किसी और को पता चले।

3- नकली पुतिन

नकली पुतिन
नकली पुतिन

कुछ रिपोर्टों और दावों में कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन कभी-कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों या उच्च जोखिम वाली परिस्थितियों में अपने बॉडी डबल्स का उपयोग करते हैं। यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख मेजर जनरल किरिल बुडानोव ने यह दावा किया था कि पुतिन के कम से कम तीन बॉडी डबल्स हैं, और उनमें से कुछ ने उनके जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है।

 

ALSO READ: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी पड़ी फीकी, अभी जानें अपने शहर का ताजा भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।