GG को चाहिए ऑलराउंडर, तो भाई ने भी शुरू कर दी गेंदबाज़ी! नेट्स में दिखा ऋषभ पंत का नया अवतार

Summary :

Rishabh Pant Bowling: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इन दिनों नेट्स में एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। विकेटकीपिंग और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी तो उनकी पहचान है ही, लेकिन इस बार उन्होंने गेंद हाथ में उठा ली है। पंत ने नेट्स में फुल स्पीड से बॉलिंग डालते हुए सबको चौंका दिया और साथ ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है। Rishabh Pant Bowling: सामने आई हैरान करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में पंत गेंदबाज़ी करते दिखाई दे रहे हैं और फैंस का कहना है कि शायद…

Rishabh Pant Bowling: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इन दिनों नेट्स में एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। विकेटकीपिंग और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी तो उनकी पहचान है ही, लेकिन इस बार उन्होंने गेंद हाथ में उठा ली है। पंत ने नेट्स में फुल स्पीड से बॉलिंग डालते हुए सबको चौंका दिया और साथ ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है।

Rishabh Pant Bowling: सामने आई हैरान करने वाली तस्वीर

Rishabh Pant Bowling
Rishabh Pant Bowling

सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में पंत गेंदबाज़ी करते दिखाई दे रहे हैं और फैंस का कहना है कि शायद ये सब गौतम गंभीर की वजह से है। दरअसल, गंभीर कोच बनने के बाद लगातार ऑलराउंडर्स पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में फैंस मज़े लेते हुए लिख रहे हैं – “GG को ऑलराउंडर्स पसंद हैं… इसलिए ऋषभ पंत ने भी नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है।”

Rishabh Pant Bowling
Rishabh Pant Bowling

तस्वीरों में पंत पूरा रन-अप लेकर गेंद फेंकते दिख रहे हैं, चेहरे पर वही पुरानी शरारती स्माइल और अंदाज़ ऐसा जैसे एक प्रॉपर गेंदबाज बॉल डाल रहा हो।

वापसी की तैयारियों में पंत

Rishabh Pant Bowling
Rishabh Pant Bowling

आपको बता दें कि पंत फिलहाल वापसी की तैयारी में हैं। साउथ अफ्रीका के पहले वनडे में उन्हें प्लेइंग XI में नहीं चुना गया। कुछ लोग तो वनडे स्क्वाड में भी उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि पंत रेड बॉल क्रिकेट में तो ठीक हैं, लेकिन वाइट बॉल उनके बस की नहीं है, खासतौर पर वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है । ऐसे में उम्मीद है कि पंत आने वाले समय में अपनी काबिलियत से सभी क्रिटिक्स को करारा जवाब देंगे।

बहरहाल नेट्स में उनकी एनर्जी देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो बल्लेबाज़ी हो, फिटनेस हो या ये नई बॉलिंग वाली एंट्री पंत हर चीज़ में 100% दे रहे हैं।

Also Read: शादी कैंसिल होते ही प्रेमानंद महाराज के दर पर पहुंचे पलाश मुच्छल, सामने आई तस्वीरें

Rahul Singh Karki