Coolest Places for Summers Near Delhi: Summer Vacation को बनाएं यादगार, कम दूरी और शानदार नज़ारे, Delhi के करीब मौजूद हैं ये 5 Beautiful Tourist Places

Summary :

Coolest Places for Summers Near Delhi: अगर आप भी गर्मी से परेशान हो गए हैं और आपको भी किसी ठंडी जगह की तलाश में हैं, जो बहुत ज्यादा दूर न हो तो अब आपको अपने बैग पैक कर लेने चाहिए। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। उत्तराखंड बेहद खूबसूरत और शांत जगहों में से एक मानी जाती है। अगर आप दिल्ली जैसे शहर में रहते हैं, तो उत्तराखंड आपके लिए बेहद पास और अच्छा ऑप्शन है। यहां के खूबसूरत पहाड़, हरी-भरी चोटियां इसको और…

Coolest Places for Summers Near Delhi: अगर आप भी गर्मी से परेशान हो गए हैं और आपको भी किसी ठंडी जगह की तलाश में हैं, जो बहुत ज्यादा दूर न हो तो अब आपको अपने बैग पैक कर लेने चाहिए। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। उत्तराखंड बेहद खूबसूरत और शांत जगहों में से एक मानी जाती है। अगर आप दिल्ली जैसे शहर में रहते हैं, तो उत्तराखंड आपके लिए बेहद पास और अच्छा ऑप्शन है।

यहां के खूबसूरत पहाड़, हरी-भरी चोटियां इसको और भी ज्यादा शानदार बनाती हैं। नंदा देवी, त्रिशूल और पंचाचूली जैसी पर्वत श्रृंखलाएं सुबह के सूरज के साथ सोने की तरह यहां चमकते दिखाई देते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट हैं।

Coolest Places for Summers Near Delhi: दिल्ली के पास घूमने की ठंडी जगहें

1. लैंडोर, उत्तराखंड

offbeat summer destinations
offbeat summer destinations (Source: Social Media)

अगर आप गर्मी के दिनों में उत्तराखंड के लैंडोर घूमने जाते हैं, तो वहां आपको काफी सुकून भरा अहसास मिलेगा। उत्तराखंड एक बेहद शांत और खूबसूरत जगह है, जो मशहूर हिल स्टेशन मसूरी के ठीक ऊपर स्थित है। ये अपने शांत रास्तों, सुंदर पत्थर के घरों और घने देवदार व चीड़ के जंगलों के लिए जाना जाता है। गर्मियों में लैंडौर से हिमालय की चोटियों का शानदार और मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। यहां आने वाले लोग केलॉग्स मेमोरियल चर्च, चार दुकान और ऐतिहासिक लाल टिब्बा जैसी जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

2. बिनसर, उत्तराखंड

hidden hill towns Near Delhi
hidden hill towns Near Delhi (Source: Social Media)

बिनसर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बसा एक शांत और घने जंगलों से घिरा हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से 2,420 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। अगर आप भी रात में घूमने शौकीन हैं, तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। बिनसर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी से घिरा हुआ है। जब आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको यहां घने, हरे-भरे ओक, बुरांश और देवदार के जंगलों को देखने का मौका मिलता है। बिनसर अपने बर्फ से ढके हिमालयी चोटियों, नंदा देवी, नंदा कोट, त्रिशूल और चौखंबा के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए मशहूर है।

3. तीर्थन, हिमाचल प्रदेश

Coolest Places for Summers Near Delhi
Coolest Places for Summers Near Delhi (Source: Social Media)

गर्मी के मौसम में अगर आप भी ठंडी जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बसा तीर्थन घाटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। खास करके उन लोगों के लिए ये जगह बेस्ट है, जिन लोगों को हरी-भरी जगहों पर घूमना पसंद है। क्योंकि ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है। ये घाटी अपने नाम के अनुसार तीर्थन नदी के नाम पर पड़ी है, जो हंसकुंड ग्लेशियर से निकलती है। जब आप यहां घूमने आएंगे, तो आपको इस जगह पर घने हरे-भरे चीड़ के जंगल, सेब के बागान और लकड़ी के हिमाचली घर देखने को मिलेंगे।

4. मुंसियारी, उत्तराखंड

hidden hill towns Near Delhi
hidden hill towns Near Delhi (Source: Social Media)

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुंसियारी को छोटा कश्मीर कहा जाता है, अगर आप गर्मी के दिनों में यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ये जगह अपने ऊंचे पहाड़ों और रोमांच के शौकीनों के लिए जानी जाती है। इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको थोड़ा समय ज़रूर लगता है, लेकिन जब आप इस जगह को एक्स्प्लोर करेंगे, तो ये आपको जन्नत जैसा एहसास देगा। जिन लोगों को हरीभरी जगहों पर घूमना पसंद है, तो उनके लिए ये जगह बेस्ट है।

Also Read: Goa में घूमने के लिए 5 Best Destinations, जहां मिलेगा Water Sports और पुर्तगाली इतिहास का अनोखा संगम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।