Hill Stations for Family Trip in April: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति परिवार के साथ समय बिताना चाहता है। इसलिए जब भी काम से समय मिलता है, तो लोग अपने परिवार के साथ घूमते हैं। अप्रैल में भी बहुत से लोग परिवार के साथ घूमने जाते हैं, क्योंकि उस समय एग्जाम खत्म हो चुके होते हैं। अब आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप कहां घूमने जाएं, तो आज हम आपको Hill Stations for Family Trip in April के बारे में बताएंगे, जो आपकी घूमने में काफी मदद करेंगे।
Hill Stations for Family Trip in April: अप्रैल में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन
शिमला
अगर आपको पहाड़ों की ठंडी हवा और हरियाली से प्यार है, तो आप हिमाचल का घूम सकते हैं। इन हिल स्टेशन पर जाना आपके लिए स्वर्ग से कम नहीं होगा। अप्रैल में यहां का मौसम काफी रोमांटिक होता है। हरी-भरी वादियां आपको मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। आप यहां कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी हिस्सा ले सकते हैं।
कश्मीर
मार्च-अप्रैल में कश्मीर में हरी-भरी वादियों का दीदार कर सकते हैं। इसे ‘धरती का स्वर्ग’ कहा जाता है, इसका अंदाजा आपको यहां आकर ही लगेगा। मानसून को छोड़कर कश्मीर घूमने का आप कभी भी प्लान बना सकते हैं। कश्मीर घूमने के लिए अप्रैल का महीना एकदम बेस्ट माना जाता है। पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसी कई जगहें हैं, जाे आपको रोमांच से भर देंगी।
कूर्ग
कूर्ग अपने जलप्रपातों, धुंधले पहाड़ों और कॉफी के बागानों के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां ट्रैकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज में भी आप हिस्सा ले सकते हैं। कूर्ग की यात्रा करने का सबसे समय अक्टूबर से जून तक का होता है।
पचमढ़ी
अप्रैल में आप मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का भी प्लान कर सकते हैं। सतपुड़ा की पहाड़ी पर स्थित पचमढ़ी की चोटियों से दूर-दूर तक हरियाली का नजारा आपको रोमांच से भर देगा। यहां आप तरोताजा हो जाएंगे। पचमढ़ी आकर आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास होगा। पचमढ़ी में आपको कई सारे वाटरफॉल्स और गुफाएं देखने को मिलेंगी। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो यहां उसका भी मौका मिलेगा।
दार्जिलिंग
वेस्ट बंगाल में बसी ये जगह बेहद ही खूबसूरत है। यहां आप टाइगर हिल से सन राइज का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा हिमालयन रेलवे (टॉय ट्रेन) की रोमांचक सवारी भी कर सकते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक दार्जिलिंग घूमने आते हैं। आप यहां सक्या मठ, माकडोग मठ, और जापानी मंदिर देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




