IRCTC लाया Best Tour Package, मात्र ₹45,900 में घूमें Jaipur, Jodhpur और Jaisalmer, जानें बुकिंग का पूरा तरीका

IRCTC Jaipur Tour Package

IRCTC Jaipur Tour Package: अगर आप जनवरी के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप IRCTC का शानदार टूर पैकेज ले सकते हैं। आपको बता दें कि IRCTC नए साल में ट्रिप करने वालों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। जिसमें आपको कम पैसों में राजस्थान घुमाया जाएगा। राजस्थान की गिनती फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में की जाती है। राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। अगर आप भी राजस्थान घूमना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इस टूर पैकेज को बुक कर लीजिए। आइए जानते हैं, इसे कैसे बुक करते हैं।

IRCTC Jaipur Tour Package: IRCTC के सस्ते पैकेज में घूमिए जयपुर

IRCTC Jaipur Tour Package
IRCTC Jaipur Tour Package (Source: social media)

जानिए टूर पैकेज के बारे में

  • IRCTC का ये टूर पैकेज न्यू ईयर स्पेशल है। जिसकी शुरुआत 3 जनवरी 2025 से होगी।
  • इस टूर पैकेज का नाम “RANGILA RAJASTHAN” है। जिसका पैकेज कोड NLA93 है।
  • यात्री इस टूर पैकेज को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com/pacakage से बुक कर सकते हैं।

कितने दिन का होगा सफर

  • IRCTC का “RANGILA RAJASTHAN” टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
  • यात्रियों को फ्लाइट के माध्यम से सफर कराया जाएगा।
  • इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 जनवरी, 2025 को लखनऊ से होगी।

Jaipur Tour Package Guide: इन डेस्टिनेशन पर घूमने का मिलेगा मौका

Jaipur Tour Package Guide
Jaipur Tour Package Guide (Source: social media)
  • IRCTC के इस टूर पैकेज में राजस्थान के अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर , जोधपुर, पुष्कर को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
  • यात्री यहां के फेमस टूरिस्ट्स प्लेस जैसे हवा महल, आमेर किला, मेहरानगढ़ किले को देख सकेंगे।
  • इसी के साथ रेगिस्तानी कैंपिंग, ऊंट की सवारी का भी आनंद ले सकेंगे।
  • इस मौसम में राजस्थान एक्सप्लोर करने का ये सबसे शानदार समय है, क्योंकि इस दौरान आप चिलचिलाती गर्मी से परेशान नहीं होंगे।

IRCTC Rajasthan Tour Package: टूर पैकेज में सुविधाएं

IRCTC Rajasthan Tour Package
IRCTC Rajasthan Tour Package (Source: social media)
  • IRCTC अपने हर टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का बेहद ध्यान रखता है।
  • इस टूर पैकेज में यात्रियों को खाने- पीने और रहने की सुविधा, हेल्थ इंश्योरेंस और ट्रांसपोर्टेशन फैसिलिटी दी जाएगी।
  • इसी के साथ अगर आप 2 से 4 साल के बच्चों के साथ इस टूर पैकेज की बुकिंग कर रहे हैं, तो इस उम्र के बच्चों के लिए बुकिंग ऑनलाइन नहीं होगी।
  • बुकिंग प्रोसेस के लिए आपको केवल IRCTC बुकिंग काउंटर पर ऑफलाइन जाना होगा।
  • जिसके बाद आपको बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूर डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे।
  • जिसके बाद ही बुकिंग प्रोसेस शुरू किया जाएगा।

Jaipur Tour Package in Budget: टूर पैकेज की कीमत

Jaipur Tour Package in Budget
Jaipur Tour Package in Budget (Source: social media)
  • IRCTC टूर पैकेज के अनुसार, सिंगल ऑक्यूपेंसी की टिकट 63,000 रुपए है।
  • डबल ऑक्यूपेंसी की टिकट 48,600 रुपए है और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी की टिकट 45,900 रुपए है।
  • अगर आप ऑफलाइन बुकिंग करना चाहते हैं, तो पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ के ऑफिस में जाकर अपना टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।

Also Read: IRCTC New Year Offer मात्र ₹35,500 में करें Kashmir की वादियों की सैर, बेहद सस्ता और शानदार Tour Package

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।