IRCTC Kashmir Tour Packages: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और देश की खूबसूरत जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो, IRCTC आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है।इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन ने कश्मीर के लिए एक खास टूर पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज का नाम है ‘Mystical Kashmir New Year Special Tour’ जिसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे लोकप्रिय स्थान शामिल हैं। यह पूरा सफर 5 रात और 6 दिन का होगा। इसकी शुरुआती कीमत 35,550 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होगी। आइए जानते हैं, इस IRCTC पैकेज में क्या-क्या शामिल है।
IRCTC Kashmir Tour Packages: आईआरसीटीसी पैकेज में क्या-क्या है?

- आईआरसीटीसी इस तरह के पैकेज पिछले कई सालों से निकाल रहा है। हालांकि, हर बार इसमें खर्च कम या ज्यादा होता रहता है।
- इस टूर की शुरुवात 29 दिसंबर 2025 तय की गई है।
- IRCTC ने यात्रियों को कश्मीर की जादुई खूबसूरती का अनुभव करने के लिए इस पैकेज को निकाला है।
- इस यात्रा में यात्रियों को बर्फ से ढकी हिमालय की वादियां और कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का बेहद खास अनुभव मिलेगा।
IRCTC Winter Tour Package: पैकेज में शामिल सुविधाएं

- हैदराबाद से श्रीनगर आने-जाने की हवाई यात्रा
- 4 रात होटल में और 1 रात हाउसबोट में रुकने की व्यवस्था
- नाश्ता और रात का खाना
- यात्रा के दौरान वाहन से ट्रांसफर और सैर (सीट-इन-कोच आधार पर)
- IRCTC की ओर से टूर गाइड
- टोल, पार्किंग और ट्रैवल टैक्स शामिल
- किराया कैसे तय होगा?
Kashmir Tour Package in Budget: कितना होगा किराया?
- सिंगल ऑक्यूपेंसी- 47,100 रुपये प्रति व्यक्ति
- डबल ऑक्यूपेंसी- 36,960 रुपये प्रति व्यक्ति
- ट्रिपल ऑक्यूपेंसी- 35,500 रुपये प्रति व्यक्ति
Kashmir Tour Package Guide: बच्चों के लिए सुविधाएं

- 5 से 11 साल- 30,050 रुपये (बेड के साथ), 27,450 रुपये (बेड बिना)
- 2 से 4 साल- 21,400 रुपये प्रति बच्चा
यात्रा की पूरी जानकारी और डे-टू-डे इटिनररी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर उपलब्ध है।


Download Android App
Download iOS App




