Mumbai Local College Girl News: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पनवेल और खंडेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन में चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया गया। सुबह करीब 8.00 बजे लेडीज कोच में अवैध रूप से घुसे एक शख्स ने छोटी-सी बहस के बाद 18 साल की कॉलेज गर्ल को चलती ट्रेन से नीचे धकेल दिया। जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम अख्तर नवाज है।
Mumbai News Live: ट्रेन से लड़की को दिया धक्का
जैसे ही लोकल ट्रेन रवाना हुई, 50 वर्षीय शेख अख्तर नवाज महिला कोच में चढ़ गया। जब कोच में मौजूद महिलाओं ने उसे नीचे उतरने को कहा, तो वह उनसे बहस करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर एक लड़की को पीछे से जोरदार धक्का दे दिया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने की वजह से लड़की अपना संतुलन खो बैठी और सीधा पटरी पर जा गिरी।
50 year old Shaikh Akhtar Nawaz boarded the ladies compartment of Mumbai Local, he was confronted by 18yr Old College Shweta Mahadik, angry Shaikh pushed Shweta from the moving train; she’s in hospital pic.twitter.com/g0dVd32Hlp
— Mihir Jha (@MihirkJha) December 20, 2025
College Girl Train Push: आरोपी को रेलवे पुलिस के हवाले किया

पटरियों पर गिरने से लड़की के कमर, सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद, लड़की ने अपने पिता को फ़ोन करके अपनी चोटों और पूरी घटना की जानकारी दी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अख्तर नवाज खंडेश्वर स्टेशन पर उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी यात्रियों ने उसे पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।
Shaikh Akhtar Nawaz News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी

पनवेल रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय तायडे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी अकेले रहता है, उसका कोई परिवार और रिश्तेदार नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। आशंका है कि इसी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया होगा।
यह भी पढ़ें: चमत्कार को नमस्कार! वडोदरा में Car Accident के बाद ब्रिज पर लगे 1 पॉल पर लटका युवक देखें वायरल VIDEO


Download Android App
Download iOS App




