इस क्रिसमस Family या Friends के साथ घूमने का बना रहे हैं Plan, तो ये हैं Delhi की 7 सबसे Beautiful Destination

Summary :

Best Places to Visit on Christmas in Delhi: दिल्ली के बाजारों में क्रिसमस का माहौल देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों दिल्ली के कुछ स्‍पेशल जगहों पर क्रिसमस मार्केट्स लगते हैं, जिन्हें खुद यूरोपियन एंबेसी आयोजित करती है और यहां तरह-तरह के स्टॉल्स लगाए जाते हैं। इसके अलावा, इन जगहों पर सुबह से रात तक चमकती लाइट्स, खुशबूदार खाने की स्टॉल्स और कार्निवल वाइब्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। जर्मनी, इटली स्‍टाइल के इन मार्केट्स में आप कार्निवल वाइब्स को तो महसूस करेंगे ही, साथ ही यहां देखने और मज़ा करने के…

Best Places to Visit on Christmas in Delhi: दिल्ली के बाजारों में क्रिसमस का माहौल देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों दिल्ली के कुछ स्‍पेशल जगहों पर क्रिसमस मार्केट्स लगते हैं, जिन्हें खुद यूरोपियन एंबेसी आयोजित करती है और यहां तरह-तरह के स्टॉल्स लगाए जाते हैं। इसके अलावा, इन जगहों पर सुबह से रात तक चमकती लाइट्स, खुशबूदार खाने की स्टॉल्स और कार्निवल वाइब्स लोगों को काफी पसंद आते हैं।

जर्मनी, इटली स्‍टाइल के इन मार्केट्स में आप कार्निवल वाइब्स को तो महसूस करेंगे ही, साथ ही यहां देखने और मज़ा करने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप दोस्तों और परिवार के साथ थोड़ी मस्ती, शॉपिंग और त्योहार का पूरा आनंद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली के क्रिसमस मार्केट्स इस सर्दी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।

Best Places to Visit on Christmas in Delhi: क्रिसमस पर घूमने के लिए दिल्ली की बेस्ट जगहें

1. Sacred Heart Cathedral, Connaught Place

best places to visit on christmas in delhi
best places to visit on christmas in delhi

क्रिसमस के दौरान दिल्ली घूमने के लिए ये सबसे बेस्ट जगह है। सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, जहां आपको रात में प्रार्थना, कैरल्स गाए जाते हैं। लोग यहां अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए आते हैं। आप यहां रोशनी, सजावट का आनंद ले सकते हैं। दिसंबर के महीने में, यह दिल्ली के उन फेमस स्थानों में से एक बन जाता है, जो क्रिसमस के लिए जाने जाते हैं।

  • समय: शाम 6 बजे से 8 बजे तक
  • प्रवेश शुल्क: कोई चार्ज नहीं
  • घूमने का समय: शाम का समय

2. St. James’ Church, Kashmiri Gate

Christmas celebrations in Delhi
Christmas celebrations in Delhi

सेंट जेम्स चर्च शहर का सबसे पुराना चर्चों है और क्रिसमस के दौरान दिल्ली में घूमने के लिए ये लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां का खूबसूरत नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं यहां का शांत वातावरण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आप यहां शाम के समय घूमने जा सकते हैं

  • समय: क्रिसमस की शाम।
  • प्रवेश शुल्क: कोई चार्ज नहीं।
  • घूमने का समय: शाम के समय, जब चर्च रोशनी से जगमगा रहा होता है।

3. Cathedral Church of the Redemption, Central Secretariat

Delhi Christmas Places
Delhi Christmas Places

अपनी खूबसूरत वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन क्रिसमस की शाम पर दिल्ली में घूमने के लिए एक सुंदर जगह है, जहां शांति और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। यह चर्च क्रिसमस की प्रार्थना सभाओं, संगीत कार्यक्रमों और सामुदायिक समारोहों का आयोजन करता है, जो शहर भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

  • समय: क्रिसमस के दौरान।
  • प्रवेश शुल्क: कोई चार्ज नहीं।
  • घूमने का समय: शाम का समय, जब चारों तरफ रोशनी होती है और संगीत कार्यक्रम शुरू होते हैं।

4. Connaught Place (CP)

Travel ideas on Christmas
Travel ideas on Christmas

कनॉट प्लेस क्रिसमस के दौरान दिल्ली में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है, जो अपने सजे-धजे गलियारों, लाइव परफॉर्मेंस और सर्दियों की खरीदारी के लिए जाना जाता है। सेंट्रल पार्क क्षेत्र में अक्सर थीम के अनुसार प्रदर्शनियां और कॉन्सर्ट आयोजित किए जाते हैं, अगर आप यहां घूमने आएं तो यहां के फूड्स को एक बार जरूर ट्राई करें। आप यहां परिवार खुले वातावरण और खूबसूरती से जगमगाते मार्केट सर्कल का मजा ले सकते हैं। दुकानें क्रिसमस कलेक्शन प्रदर्शित करती हैं, जिससे कनॉट प्लेस खरीदारी के लिए एकदम सही जगह बन जाता है।

  • समय: दिन भर खुला रहता है लेकिन शाम को घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
  • प्रवेश शुल्क: कोई चार्ज नहीं।
  • घूमने का समय: शाम और रात, जब रोशनी और सजावट का बेहद खूबसूरत नजारा दिख रहा हो।

5. Garden of the Five Senses

Travel ideas on Christmas
Travel ideas on Christmas

फाइव सेंसेस गार्डन उन लोगों के लिए एक शांत और खूबसूरत जगहों में से एक है, जिसे शांति वाली जगह पसंद आती है। यहां आप अपने पार्टनर, फैमिली या दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यहां के खूबसूरत बगीचे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की मूर्तियां और खुले रास्ते सर्दियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह होते हैं। आप यहां पिकनिक, फोटोग्राफी और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। त्योहारों के मौसम में, बगीचे में कभी-कभी सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां आयोजित किए जाते हैं, जो घूमने का मजा दोगुना कर देते हैं।

  • समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक।
  • प्रवेश शुल्क: बड़ों के लिए 30 और बच्चों के लिए10 रुपए चार्ज लग सकते हैं।
  • घूमने का समय: सुहावने मौसम और फोटोग्राफी के लिए दोपहर के बाद से शाम का समय बेहद शानदार होता है।

6. Taj Palace Hotel, Chanakyapuri

Travel ideas on Christmas
Travel ideas on Christmas

ताज पैलेस दिल्ली में क्रिसमस के दौरान बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है। यहां आप घूम सकते हैं और साथ में यहां के बेहतरीन फूड्स का मजा ले सकते हैं। आप यहां हॉलिडे ब्रंच, थीम वाले बुफे, लजीज मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं। जब लोग यहां अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ आते हैं, तो यहां की खूबसूरत सजावट की तारीफ ज़रूर करते हैं, जो एक खुशनुमा माहौल बनाते हैं। होटल की सजावट और खानपान में बारीकियों को देखने के बाद ये आपके जीवन के यादगार पल बन जाते हैं।

  • समय: क्रिसमस के समय यहां क्रिसमस ब्रंच, डिनर कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा।
  • प्रवेश शुल्क: कैफ़े या किसी प्रोग्राम पर आपके पैसे खर्च हो सकते हैं।
  • घूमने का समय: शाम का समय, जब सुनहरी रोशनी और सजावट बेहद खूबसूरत दिखती है।

7. Aerocity – Worldmark

Christmas celebrations in Delhi
Christmas celebrations in Delhi

एयरोसिटी का वर्ल्डमार्क जगह क्रिसमस के दौरान बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है, जहां रोशनी से जगमगाते रास्ते, सजावट, खुले प्लाज़ा और शानदार कैफ़े होते हैं। यहां आप कैफ़े और रेस्तरां में लाइव कॉन्सर्ट, खाने का स्टॉल, बुटीक फेस्टिव काउंटर और सर्दियों के बेस्ट फ़ूड का मजा ले सकते हैं। यहां आपको बहुत ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए आप आराम से पैदल घूम सकते हैं। लोग यहां के आधुनिक माहौल, बैठने की व्यवस्था और कॉन्सर्ट को पसंद करते हैं, जो वीकेंड का मजा और भी रंगीन कर देता है।

  • समय: दोपहर के बाद से लेकर देर शाम तक यहां घूम सकते हैं।
  • प्रवेश शुल्क: यहां कोई भी एंट्री चार्ज नहीं है।
  • घूमने का समय: शाम का समय, जब हल्की रोशनी, संगीत और गुलाबी हवावों में घूम सकते हैं।

Also Read: जगन्नाथ बाबा के दर्शन का सुनहरा मौका! 4 दिन के ‘Divine Puri’ पैकेज में रहने, खाने और घूमने की पूरी सुविधा, जानें Booking Details

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।