जगन्नाथ बाबा के दर्शन का सुनहरा मौका! 4 दिन के ‘Divine Puri’ पैकेज में रहने, खाने और घूमने की पूरी सुविधा, जानें Booking Details

Summary :

IRCTC Jagannath Puri Package: अगर आप भी भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी घूमने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए IRCTC एक बेस्ट टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने दिल्ली से उड़ान भरने वाला एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसका नाम डिवाइन पुरी टूर पैकेज है। यह ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थ और ऐतिहासिक स्थलों को कवर करता है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का झील जैसी जगहों की सैर कराई जाएगी। ये टूर 3 रात और 4 दिन का है और इसकी यात्रा फ्लाइट से होगी। आइए जानते हैं, इस टूर…

IRCTC Jagannath Puri Package: अगर आप भी भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी घूमने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए IRCTC एक बेस्ट टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने दिल्ली से उड़ान भरने वाला एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसका नाम डिवाइन पुरी टूर पैकेज है। यह ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थ और ऐतिहासिक स्थलों को कवर करता है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का झील जैसी जगहों की सैर कराई जाएगी। ये टूर 3 रात और 4 दिन का है और इसकी यात्रा फ्लाइट से होगी। आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज को कैसे बुक करें।

IRCTC Jagannath Puri Package: आईआरसीटीसी लाया है बेस्ट टूर पैकेज

Jagannath Tour Package
Jagannath Tour Package (Source: social media)

फ्लाइट डिटेल्स

  1. इस पैकेज की यात्रा 20 नवंबर 2025 और 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
  2. दिल्ली से भुवनेश्वर – उड़ान संख्या AI 473 सुबह 7:00 बजे चलेगी, 9:05 बजे पहुंचेगी।
  3. भुवनेश्वर से दिल्ली – उड़ान संख्या AI 2490 रात 8:30 बजे चलेगी, 10:55 बजे पहुंचेगी।

घूमने की जगह

  • पुरी – श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन
  • चिल्का झील – एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील, जहां आपको इरावदी डॉल्फिन देखने को मिल सकती है।
  • कोणार्क – विश्वप्रसिद्ध सूर्य मंदिर और सुंदर समुद्र तट
  • भुवनेश्वर – लिंगराज, मुक्तेश्वर और उदयगिरि-खांडगिरि गुफाओं का भ्रमण

पैकेज की कीमतें

कैटेगरी (Category) कीमत प्रति व्यक्ति (Price in ₹)
सिंगल ऑक्यूपेंसी (अकेले रहने पर) ₹ 45,500
डबल ऑक्यूपेंसी (दो लोगों के साथ) ₹ 34,990
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी (तीन लोगों के साथ) ₹ 32,500
बच्चा (5–11 वर्ष) – बिस्तर के साथ ₹ 25,400
बच्चा (2–4 वर्ष) – बिना बिस्तर के ₹ 21,300
 IRCTC tour package
IRCTC tour package (Source: social media)

ठहरने और खाने की व्यवस्था

  • यात्रियों को पुरी में होटेल स्विमिंग, श्री हरी या समान श्रेणी के 3-स्टार होटल में ठहराया जाएगा।
  • टूर के दौरान 3 नाश्ते और 3 डिनर दिए जाएंगे।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

Flight to Jagannath Puri
Flight to Jagannath Puri (Source: social media)
  • दिल्ली से भुवनेश्वर तक और वापसी की एयर ट्रैवल
  • सभी दर्शनीय स्थलों की एसी वाहन से यात्रा
  • टूर मैनेजर / गाइड, यात्रा बीमा
  • एंट्री फीस (निर्धारित स्थानों की)
  • आरामदायक होटल में ठहराव और भोजन

Also Read: Mussoorie घूमने का बना रहे है प्लान? IRCTC के इस Budget Tour Package में मिलेगा सबकुछ – खाना, होटल और घूमना

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।