Snow Lovers के लिए Perfect हैं भारत के ये Top 5 Destinations, सर्दियों में बन जाते हैं ‘White Wonderland’

Snowfall Places in India
Snowfall Places in India: सर्दियों की शुरुआत होते ही, भारत के कुछ पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी का सिलसिला शुरु हो जाता है। इस मौसम में हर किसी को घूमना काफी पसंद होता है और हो भी क्यूं न। आखिर ठंड का मौसम होता ही इतना खूबसूरत है। अगर आप भी इस दिसंबर या जनवरी में कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, और ठंड का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो इन महीनों में सफेद बर्फ की चादर ओढ़ने लगती हैं।
पहाड़ों की सर्द हवाएं और बर्फ से ढके रास्तों का नजारा देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी बर्फबारी देखने के शौकीन हैं तो यहां पर भारत की Top 5 Places बताई गई हैं, जहां पर आपको दिसंबर और जनवरी के महीनों में स्नोफॉल देखने को मिलेगा।

Snowfall Places in India: बर्फ का लुफ्त उठाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें

1. मनाली, हिमाचल प्रदेश (Manali, Himachal Pradesh)

Snow Destinations for Winter
Snow Destinations for Winter (Photo: Social Media)
जब भी स्नोफॉल की बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम मनाली आता है। बर्फ से ढका मनाली किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। यहां पर जाकर आप स्कीइंग, टोबोगनिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी कई सारी फन एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां की सोलंग घाटी में आप स्नो स्कूटर और पैराग्लाइडिंग जैसे विंटर एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैं। मनाली की देवदार के पेड़ से ढकी वादियां स्नोफॉल के बाद जन्नत-सी लगती हैं।

2. औली, उत्तराखंड (Auli, Uttarakhand)

January Snowfall in India
January Snowfall in India (Photo: Social Media)
दिसंबर के अंत से ही औली में बर्फबारी की शुरुआत हो जाती है और जनवरी के पहले हफ्ते तक यहां बर्फ की मोटी परत जम चुकी होती है। स्कीइंग के लिए ये एकदम सही समय होता है। यह भारत के सबसे अच्छे स्कीइंग डेस्टिनेशंस (Skiing Destinations) में से एक है। यहां की केबल कार जोशीमठ से औली तक जाती है, इस रूट पर आपको बर्फ से ढके नंदा देवी (Nanda Devi) पर्वतमाला का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।

3. गंगटोक, सिक्किम (Gangtok, Sikkim)

Snowfall Places in India
Snowfall Places in India (Photo: Social Media)
सिक्किम की राजधानी, गंगटोक की खूबसूरती सर्दियों में देखने लायक होती है। ठंड के मौसम में यहां की पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढकी होती हैं, यही कारण है कि ठंड के मौसम में लोगों को यहां घूमना काफी पसंद होता है। कभी-कभी यहां का तापमान तो शून्य से नीचे भी चला जाता है। लेकिन दोपहर के समय धूप का आनंद लेने और दूर पहाड़ों के मनमोहक नज़ारों को निहारने का यह एक शानदार समय होता है। कुछ ऊंचाई पर बसे गांव बर्फ से ढके हुए हैं और झीलें भी पूरी तरह जमी हुई होती हैं।

4. गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर (Gulmarg, Jammu & Kashmir)

Snowfall Places in India
Snowfall Places in India (Photo: Social Media)
जनवरी के पहले हफ्ते में ही गुलमर्ग में भारी बर्फबारी देखने को मिलती है। गुलमर्ग भारत के फेमस Tourist Destinations में से एक है। अगर आप सर्दियों में स्कीइंग के शौकीन हैं, तो यहां ज़रूर आएं। यहां पर एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला राइड का भी मौका मिलता है। अगर आप सर्दियों में इस राइड का मजा लेते हैं, तो बर्फ से ढके हिमालय, ऊंचे पहाड़ों, वादियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। सर्दियों में यहां का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से -10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। तब यहां का नज़ारा और भी खूबसूरत हो जाता है।

5. तवांग, अरुणाचल प्रदेश (Tawang, Arunachal Pradesh)

Snowfall Places in India
Snowfall Places in India (Photo: Social Media)
अरुणाचल प्रदेश में बसा एक छोटा सा जिला, तवांग सर्दियों के दौरान बर्फ से पूरी तरह ढका होता है। सर्दियों के मौसम में आप अपनी फैमिली के साथ यहां पर छुट्टियां मनाने आ सकते हैं। नवंबर के महीने से ही यहां पर स्नोफॉल शुरू हो जाती है। इसी के साथ यहां पर सेला दर्रा (Sela Pass), तवांग मठ (Tawang Monastery), तवांग युद्ध स्मारक (Tawang War Memorial) और पेंग तेंग त्सो झील (Peng Teng Tso Lake) जैसे कई सारे फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।