New Year Couples Trip Mumbai: न्यू ईयर आने से हर कोई घूमने का प्लान करता है। खासकर कपल्स जो डेट के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। मुंबई में घूमने के लिए ऐसी कई जगह हैं, जहां आप घंटों बैठकर मेमोरेबल मोमेंट्स बिता सकते हैं। लेकिन इस भीड़ भाड़ वाली जगह पर आपके लिए एक जगह सिलेक्ट करना मुश्किल होता है। आपको बता दें, मॉडर्न सिटी मुंबई में रोमांटिक जगहों की कमी बिल्कुल भी नहीं है।
मुंबई में कपल्स के घूमने की ऐसी कई जगह हैं, जहां आप आराम से अपने पार्टनर के साथ घंटों बैठकर प्यार भरी बातें कर सकते हैं। आज हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी ही बेस्ट और रोमांटिक प्लेसेस के बारे में बताने वाले हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
New Year Couples Trip Mumbai: नए साल पर अपने पार्टनर के साथ इन जगहों को करें एक्स्प्लोर
1. मरीन ड्राइव – Marine drive

कपल्स के घूमने के लिए मरीन ड्राइव सबसे पहले नंबर पर आता है। ऐसा कोई कपल नहीं होगा, जिसे मुंबई के मरीन ड्राइव के बारे में नहीं पता होगा। मरीन ड्राइव पर शाम के समय घूमने का मजा ही कुछ अलग है यहां ज्यादातर कपल्स एक साथ टाइम स्पेंड करने के लिए आते हैं। यहां आप भी अपने पार्टनर के साथ घंटों बैठकर ढेर सारी बातें कर सकते हैं। मरीन ड्राइव पर सूर्यास्त का नजारा बेहद शानदार होता है।
2. गेटवे ऑफ इंडिया – Gateway Of India

अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ मजेदार एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो गेटवे ऑफ इंडिया में बोट राइड का मजा ले सकते हैं। ये राइड कपल्स द्वारा बेहद पसंद की जाती है। बोट राइड करते हुए आप शांत समुद्र और मुंबई का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इसके साथ-साथ फेरी राइड करते हुए सूर्यास्त का मजा ले सकते हैं।
3. बैंडस्टैंड – Bandstand

बैंडस्टैंड बांद्रा में समुद्र के किनारे एक चट्टानी रास्ता है, जिसे हैंगआउट स्पॉट और जॉगर्स पार्क के नाम से जाना जाता है। बैंडस्टैंड पर ज्यादातर कपल्स घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप मुंबई में छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं, तो बैंडस्टैंड चट्टानी पत्थरों पर बैठकर कुछ वक्त बिता सकते हैं। यहां सूर्यास्त के सुंदर नजारों को देखने के लिए हर शाम लोगों की भीड़ जमा होती है।
4. एलीफेंटा गुफायें – Elephanta Caves

एलिफेंटा की गुफा 60,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। अगर आप दोनों इतिहास जानने में बेहद रुचि रखते हैं, तो आपके लिए ये जगह बेहद खास है। यहां आप पुरानी गुफावों और बोट राइड का मजा ले सकते हैं। इस तरह आप बोट राइड का भी मजा ले लेंगे और भारत के विश्व धरोहर स्थल में आने वाली जगह एलिफेंटा की गुफा को भी देख लेगें। इसके अलावा यहां ट्रैकिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी भी करवाई जाती है।
5. बेव्यू कैफे, कोलाबा – Bayview Cafe, Colaba

बेव्यू कैफे कैंडल लाइट डिनर करने के लिए परफेक्ट जगह है। ये जगह रोमांटिक जगहों में शामिल है, यहां आप सबसे ज्यादा कपल्स को ही लंच या डिनर करते हुए देखेंगे। बेव्यू कैफे में आप अंदर भी बैठ सकते हैं, साथ ही इसमें टैरिस पर बैठकर मुंबई का बेस्ट नजारा देखने को मिलता है। अपने पार्टनर के साथ टैरिस पर बैठकर लंच करना किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं होगा। आसपास का समुदी नजारा आपके लंच या डिनर डेट को और हसीन बना देते हैं। कम बजट में ये रेस्टोरेंट एकदम बेस्ट है।
Also Read: दिसंबर में दिल्ली NCR की इन 5 जगहों को करें Explore, बिना टिकट के होगी Entry



















