पहले दिन फिल्म Gustaakh Ishq का Box Office का फीका रहा रिस्पांस, क्या अब OTT पर होगी Release?

Summary :

Gustaakh Ishq ott release Date: विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसी पॉपुलर स्टारकास्ट से सजी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़’ 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। बता दें, जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तब से ही फैंस के बीच ज़बरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। हालांकि थिएट्रिकल रिलीज़ के पहले ही दिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। जैसे ही इस फिल्म की रफ़्तार धीमी हुई फिल्म के मेकर्स ने इसी लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। Gustaakh Ishq ott release Date: कब और कहां…

Gustaakh Ishq ott release Date: विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसी पॉपुलर स्टारकास्ट से सजी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़’ 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। बता दें, जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तब से ही फैंस के बीच ज़बरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। हालांकि थिएट्रिकल रिलीज़ के पहले ही दिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। जैसे ही इस फिल्म की रफ़्तार धीमी हुई फिल्म के मेकर्स ने इसी लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है।

Gustaakh Ishq ott release Date: कब और कहां होगी ओटीटी पर रिलीज़

Gustaakh Ishq ott release Date
Gustaakh Ishq ott release Date (Credit: Social Media)

ओटीटी प्ले की सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के चार से आठ हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म के मेकर्स ने इसके डिजिटल प्रीमियर के लिए जियो हॉटस्टार के साथ डील फाइनल की है। हालांकि, स्ट्रीमिंग राइट्स की कीमत कितनी तय हुई है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

 Gustaakh Ishq box office collection Day 1
Gustaakh Ishq ott release Date (Credit: Social Media)

अगर यह फिल्म ट्रेडिशनल ओटीटी विंडो रूल्स को फॉलो करती है, तो इसका डिजिटल डेब्यू दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी 2026 के अंत तक हो सकता है। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे ताकि दर्शकों को सही तारीख की जानकारी मिल सके।

Gustaakh Ishq box office collection Day 1: ओपनिंग डे पर फीका रहा रिस्पांस

Gustaakh Ishq box office collection Day 1
Gustaakh Ishq box office collection Day 1 (Credit: Social Media)

बता दें, फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही इसके ट्रेलर को खूब सराहा गया था और कलाकारों के अभिनय की भी जमकर चर्चा हुई। इसके बावजूद ‘गुस्ताख़ इश्क़’ अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में नाकाम साबित हुई। सैकनिल्क की शुरुआती अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये की कमाई की। यह नंबर्स मेकर्स के लिए काफी डिसअप्पोइंटिंग रहे, क्योंकि फिल्म में मजबूत स्टार कास्ट और एक हटकर कहानी को दिखाया गया है। अब मेकर्स की उम्मीदें शनिवार और रविवार के वीकेंड कलेक्शन पर टिक गई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म आने वाले दिनों में अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं।

फिल्म की कहानी?

‘गुस्ताख़ इश्क़’ एक लव स्टोरी को दिखती है। कहानी एक ऐसे युवा पर आधारित है, जिसे अपनी कविता टीचर की बेटी से प्यार हो जाता है। उम्र में अंतर होने के बावजूद कविता की दुनिया दोनों को एक-दूसरे को करीब लाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि शब्दों और भावनाओं के जरिए कैसे उनका रिश्ता पनपता है। लेकिन हर प्रेम कहानी की तरह इसमें भी कई बाधाएं सामने आती हैं। गलतफहमियां, अधूरी बातें और एक-दूसरे को लेकर शक उनकी राह मुश्किल कर देता है। फिल्म की कहानी इन उतार-चढ़ावों को काफी सेंसिटिविटी के साथ दिखती है, जिसके साथ दर्शक खुद को जोड़ सकते हैं।

Gustaakh ishq release Date & platform: कलाकारों की एक्टिंग

Gustaakh ishq release
Gustaakh ishq release Date & platform(Credit: Social Media)

फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री और परफॉर्मेंस को पहले से ही ट्रेलर में पसंद किया गया जा रहा था। उनके अलावा इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है, जो कहानी को और गहराई में ले जाता है। शारिब हाशमी भी एक अहम भूमिका में नजर आते हैं, जो इमोशनली इस फिल्म को और इम्पैक्टफुल बनाते है।

Gustaakh ishq release
Gustaakh Ishq ott release Date (Credit: Social Media)

थिएटर में धीमी शुरुआत के बावजूद, ‘गुस्ताख़ इश्क़’ की ओटीटी रिलीज़ का इंतजार करने वाले दर्शकों की संख्या कम नहीं है। स्टोरी, स्टारकास्ट और इमोशंस का कॉम्बिनेशन इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नया मौका दे सकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है और ओटीटी पर इसकी रिलीज़ कब ऑफिशियली अनाउंस की जाती है।

ये भी पढ़ें: Savitri Life Story : मधुबाला जैसी खूबसूरत और रईस, लेकिन एक गलती ने छीनी अरबों की संपत्ति, सावित्री की दुखद कहानी

Yashika Jandwani