दिसंबर में दिल्ली NCR की इन 5 जगहों को करें Explore, बिना टिकट के होगी Entry

Places to Visit in Delhi

Places to Visit in Delhi: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, तो दिल्ली की ये फेमस जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। जहां किसी भी प्रकार की एंट्री चार्ज नहीं है। कुछ ऐसी ऐतिहासिक जगह जहां आप एकदम फ्री में घूम सकते हैं। जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ये ख्याल आता है कि ज्यादा पैसे खर्च न हों जाएं और वहां का कोई एंट्री चार्ज भी न हो।

आज हम आपको दिल्ली की वो जगह बताने वाले हैं, जहां आप बिल्कुल फ्री में घूम सकते हैं। इस वीकेंड अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की सोच रहे हैं, तो अभी देखें ये 5 खूबसूरत जगहें, जो आपके वीकेंड को बनाएंगी और भी शानदार।

Places to Visit in Delhi: वीकेंड पर दिल्ली की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

इंडिया गेट – India Gate

 top places to visit in delhi
top places to visit in delhi (Source: social media)

दिल्ली में घूमने के लिए इंडिया गेट काफी ज्यादा फेमस है। ये एक ऐतिहासिक गेट है। इसके आसपास राष्ट्रपति भवन और वॉर मेमोरियल जैसी कई शानदार जगह मौजूद हैं। सुबह से लेकर शाम तक इंडिया गेट पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। वीकेंड पर यहां सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यही नहीं, त्योहारों में इंडिया गेट पर अलग-अलग राज्यों के लोग घूमने आते हैं।

लोटस टेंपल – Lotus Temple

top places to visit in delhi
top places to visit in delhi (Source: social media)

लोटस टेंपल दिल्ली की सबसे फेमस और खूबसूरत जगहों में शामिल है। ये मंदिर देखने में एकदम कमल के फूल जैसा लगता है। ये जगह कई मायनों में बेहद खास भी मानी जाती है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। लोटस मंदिर की तुलना ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी स्थित ओपेरा हाउस से भी की जाती है। लोटस टेम्पल को अंदर से देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

लोधी गार्डन – Lodhi Gardens

Places to Visit in Delhi
Places to Visit in Delhi (Source: social media)

दिल्ली की ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों में शुमार, ये स्थान भी किसी से कम नहीं है। ये हुमायूं के मकबरे से मात्र 3 किमी की दूरी पर स्थित है। लोधी में मौजूद ये गार्डन बड़े एरिया में फैला हुआ है और यहां सुबह शाम लोगों की दमदार भीड़ देखने को मिलती है। इस जगह पर सिकंदर लोधी और मोहम्मद शाह की कब्र है, बड़ा गुंबद है और शीशा गुंबद जैसे कई स्मारक हैं।

अग्रसेन की बावली – Agrasen Ki Baoli

delhi tourist places list
delhi tourist places list (Source: social media)

अग्रसेन की बावली दिल्ली के कनॉट प्लेस की फेमस जगह है। ये जगह हॉन्टेड प्लेस के रूप में काफी ज्यादा मशहूर है। इस बावड़ी में सीढ़ीनुमा कुएं में करीबन 105 सीढ़ियां हैं। ये देखने में बड़ा ही अद्भुत लगता है और यहां आपको काफी शांति भी मिलेगी। यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह की टिकट लेने की जरूरत नहीं है।

चांदनी चौक – Chandni Chowk

top places to visit in delhi
top places to visit in delhi (Source: social media)

दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में शुमार चांदनी चौक लाल किला के काफी नजदीक है। यहां के बाजार से सामान लेने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पुरानी दिल्ली के दिल में बसा चांदनी चौक मसालों, गहनों, साड़ियों आदि के लिए काफी मशहूर है। ये दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में आता है। जहां हर समय बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है।

Also Read: कैसे पहुचें अयोध्या और कहां ठहरे, ट्रैवल गाइड से लें पूरी जानकारी, जानें कब और कितने बजे खुलेगा मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।