महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आतंकवाद की कड़ी निंदा करनी चाहिए और इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर बात करते समय वोट-बैंक की राजनीति से दूर रहना चाहिए।
पूर्व रक्षा मंत्री पवार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि हमास-इजराइल युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान विदेश मंत्रालय द्वारा व्यक्त किए गए विचार से अलग स्थिति बताते हैं।
फडणवीस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शरद पवार जी से मेरा अनुरोध है कि वह वोट-बैंक की राजनीति के बारे में न सोचें, बल्कि आतंकवाद की कड़ी निंदा करें।’’
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इजराइल-फलस्तीन विवाद पर भारत ने कभी अपना रुख नहीं बदला है। हालांकि, साथ ही, भारत किसी भी रूप में और किसी के भी खिलाफ आतंकवाद का लगातार विरोध करता रहा है और इसका कड़ा विरोध करता है।’’
फडणवीस ने कहा, ‘‘जब पूरी दुनिया ने इजराइल में निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की और भारत ने भी ऐसा ही किया, तो शरद पवार जी को भी आतंकवाद के खिलाफ उसी भाषा में बोलना चाहिए।’
पवार को राजनीति छोड़कर इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए : फडणवीस
Summary :
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आतंकवाद की कड़ी निंदा करनी चाहिए और इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर बात करते समय वोट-बैंक की राजनीति से दूर रहना चाहिए। पूर्व रक्षा मंत्री पवार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि हमास-इजराइल युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान विदेश मंत्रालय द्वारा व्यक्त किए गए विचार से अलग स्थिति बताते हैं। फडणवीस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शरद पवार जी से मेरा अनुरोध है कि वह वोट-बैंक की राजनीति के बारे में न सोचें, बल्कि आतंकवाद की…


Download Android App
Download iOS App



