भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार की शाम उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘देश में कोरानावायरस के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है,जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।’
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर यह जानकारी गुरुवार की रात आठ बजे अपडेट की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में इस समय कोरोनावायरस से संक्रमित 633 सक्रिय मामले हैं।
दुनियाभर में जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है और 22,000 के अधिक लोग इस महामारी का शिकार बनकर दम तोड़ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना पीड़ित मरीजों जो ठीक हो चुके हैं, उनकी संख्या तकरीबन 1.21 लाख हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



