कोरोना मामलों में आई गिरावट के बाद सरकार ने उड़ानों पर कैपेसिटी कैप्स हटाने का फैसला किया है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बाद घरेलू उड़ानों पर लगाई पाबंदी में राहत दे दी है। 18 अक्तूबर से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों में यात्रियों की क्षमता को लेकर लागू पाबंदियां हटा ली जाएंगी। मतलब कि अब पूरी क्षमता के साथ विमान उड़ेंगे।
आपको बता दें कि बता दें कि कोरोना की वजह से 23 मार्च 2020 से शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई गई थी,लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है। इसके अलावा चुनिंदा देशों के साथ ‘द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत जुलाई, 2020 से उड़ानों का परिचालन हो रहा है। अब अगले सोमवार से शत प्रतिशत क्षमता के साथ देश में उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा।

कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराना होगा अनिवार्य
पूर्ण यात्री क्षमता से उड़ानों के संचालन की इजाजत देने के साथ ही मंत्रालय ने एयर लाइंस व एयरपोर्ट आपेरटरों से यह भी कहा है कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के उपाय सुनिश्चित करें और यात्रा के दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार का कठोरता से पालन कराएं।
पिछले महीने किराए को लेकर दी थी यह बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने पिछले माह यानी सितंबर में एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए महीने में 15 दिनों का किराया अपने अनुसार तक करने की छूट दे दी थी। बचे 15 दिनों का किराया उन्हें सरकार द्वारा तय किए गए प्राइस बैंड के अनुसार ही लेना होगा। किराए के प्राइस बैंड के तहत सरकार अब तक सबसे कम और सबसे ज्यादा किराए की लिमिट तय कर रही थी, लेकिन अब इसमें छूट दी गई है। अब सरकार महीने में 15 दिन ही यह लिमिट तय करेगी, जबकि बाकी 15 दिनों तक एयरलाइंस कंपनियां इसे अपने हिसाब से तय कर सकेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सितंबर में घरेलू उड़ानों में यात्री क्षमता को 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दिया था। 18 अक्तूबर से 100 फीसदी क्षमता से उड़ानों के संचालन की इजाजत दे दी गई है।
महामारी के कारण एयरलाइंस को हुआ भारी नुकसान
कोरोना महामारी की वजह से विमानन उद्योग पर काफी असर पड़ा है। लॉकडाउन के चलते कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल विमान सेवाओं का संचालन रोक दिया गया था। कई महीने तक सेवा बंद रहने के बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू तो हुईं, लेकिन यात्री संख्या को 50 फीसदी कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



