भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह 14 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। वह होशंगाबाद, सतना, रीवा, डिण्डौरी और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने शनिवार को बताया कि शाह 14 अक्टूबर को अपराह्र दिल्ली से भोपाल पहुंचेगे। वह हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से होशंगाबाद के लिए रवाना होंगे और वहां शाम करीब चार बजे गुप्ता ग्राउण्ड में भोपाल एवं होशंगाबाद के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद भोपाल लौट आएंगे। उन्होंने बताया कि शाह 15 अक्टूबर को खजुराहो पहुंचेंगे।
शाह खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा 1बीटीआई ग्राउंड, सतना पहुंचकर कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाह दोपहर में सतना से हेलीकॉप्टर द्वारा एसएएफ ग्राउंड, रीवा पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद शाह रीवा से उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड, डिंडौरी जाएंगे जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। शाह डिंडौरी से जबलपुर जाएंगे जहां वह वेटनरी कालेज ग्राउंड, सिविल लाइन में जबलपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



