BS Yediyurappa: बीजेपी के दिग्गज नेता बीएम येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि पॉक्सो केस में उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।
Highlights
. Yediyurappa की बढ़ी मुश्किलें
. उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
. POCSO केस में हुई कार्रवाई
BS Yediyurappa की बढ़ी मुश्किलें
कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा(BS Yediyurappa ) मुश्किल में फंस गए हैं। वहीं अब बेंगलुरु की एक कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि येदियुरप्पा के खिलाफ ये वारंट यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी POCSO केस के तहत जारी किया गया है।
BS Yediyurappaपर POCSO केस में हुई कार्रवाई
येदियुरप्पा( BS Yediyurappa) के खिलाफ कुछ महीने पहले ही एक 17 वर्षीय एक लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि इस साल दो फरवरी को येदियुरप्पा ने अपने आवास पर मुलाकात के दौरान उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। वहीं इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर येदियुरप्पा(BS Yediyurappa) के खिलाफ पॉक्सो और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न के मामले में ) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





