बुधवार 23 अगस्त के दिन भारत ने एक नया इतिहास रचा जी हां भारत में चांद की ऊंचाइयों को छूकर अपने देश का झंडा पूरे विश्व में लहराया। इसरो की कामयाबी को लेकर पूरा देश मन्नते मांग रहा था बच्चों से लेकर बूढ़े सभी इसके सफलतापूर्वक लैंडिंग की मनोकामनाएं कर रहे थे। और अब ये मनोकामना पूरी हो चुकी है। बता दें की इसरो द्वारा चंद्रयान-3 के प्रसारण का लाइव टेलीकास्ट कई मीडिया चैनलों के साथ-साथ इसरो के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर भी हुआ, जिसने पहले के सारे सभी रेकॉर्डों को तोड़ दिया। सिर्फ 15 मिनट के अंदर ही इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने एक साथ चन्द्रया -3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था जब इसरो के यूट्यूब चैनल ने एक साथ इतने सारे व्यूज हासिल किये हों।
चंद्रयान 3 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
आपको ये जानकर हैरानी होगी की इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जब किसी ख़ास इवेंट को लाइव प्रसारित किया गया हो और इतने व्यूज मिले हो। आंकड़ों की मने तो इससे पहले सिर्फ ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया में फुटबॉल मैच के लाइव प्रसारण के दौरान 6.15 मिलियन व्यूज आये थे। और अब भारत के चंद्रयान ने सारे रेकॉर्डों को तोड़ कर एक नया इतिहास बना लिया है। इतना ही नहीं बल्कि इसरो के यूट्यूब चैनल के सुब्स्क्रिबेरोन की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहां पहले सिर्फ 26 लाख सब्सक्राइबर थे , वो अब 9 लाख बढ़ गए हैं जी हाँ अब इसरो के यूट्यूब चैनल के सुब्स्कृबारों की संख्या 35 लाख हो गयी है। वहीँ अगर अबतक के व्यूज की बात करें तो लाइव प्रसारण वीडियो में कुल 71 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



