मणिपुर आतंकी हमले पर काग्रेंस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी बोले-देश की सुरक्षा करने में असमर्थ है मोदी सरकार

Summary :

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक ट्वीट में कहा, “मणिपुर में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमला एक बार फिर साबित करता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। शहीदों के प्रति मेरी संवेदना और उनके परिवारों के प्रति संवेदना है। राष्ट्र आपके बलिदान को याद रखेगा।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में असम रायफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इस हमले की निंदा करते हुए ट्विटर पर कहा कि एक बार फिर ये साबित हो गया है कि मोदी सरकार देश की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। 
राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक ट्वीट में कहा, “मणिपुर में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमला एक बार फिर साबित करता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। शहीदों के प्रति मेरी संवेदना और उनके परिवारों के प्रति संवेदना है। राष्ट्र आपके बलिदान को याद रखेगा।” 
असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे के अलावा अर्धसैनिक बल के चार जवान शनिवार सुबह मणिपुर में घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए। 
गहलोत का ट्वीट

अशोक गहलोत और जयराम रमेश सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी हमले की निंदा की और इसके पीछे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विटर पर कहा, “मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें पांच बहादुर जवानों और परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। उनकी शहादत को सलाम और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा, “यह घटना पूरी तरह से चौंकाने वाली और गहरा दुखद प्रकट करती है। उम्मीद है कि जिम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”
बता दें कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिले को चुराचांदपुर जिले के सेहकन गांव में पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक के उग्रवादियों ने निशाना बनाया। ये मणिपुर में एक उग्रवादी समूह है, जो एक अलग राज्य की मांग कर रहा है। 

Desk Team