देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है । इस वायरस स अब तक500 लोग संक्रमित हुए है और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे ।
देश में कोरोना वायरस से करीब 500 लोग संक्रमित हुए है और 10 लोगों की मौत हो चुकी है । बिरला ने ट्वीट के जरिये इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ भारत में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री राहत कोष में एक माह के वेतन का योगदान देता हूँ। हम सब इस कठिन घड़ी में एक साथ हैं।’’
भारत में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री राहत कोष में एक माह के वेतन का योगदान देता हूँ। हम सब इस कठिन घड़ी में एक साथ हैं।#coronavirusindia
— Lok Sabha Speaker (@loksabhaspeaker) March 24, 2020
बिरला ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चिकित्सकों सहित आपातकर्मियों के प्रति आभार जताने के ताली, थाली बजाने का जिक्र करते हुए सोमवार को निचले सदन में कहा था कि आपातकालीन और आवश्यकीय सेवाओं के लिए कार्य करने वाले लोगों का नागरिकों द्वारा अभिनंदन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रहा ।
निचले सदन में भी सभी सदस्यों ने खड़े होकर ऐसे जरूरी कार्यो में लगे लोगों की ताली बजाकर सराहना की थी । इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ लोकसभा अध्यक्ष शामिल थे ।
हिसार से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिये उनकी सांसद निधि से 1.4 करोड़ रूपये जारी किये जायेंगे जिसका उपयोग एन95 मास्क, हैंड सेनिटाइजर, स्प्रे पंप, एयर प्यूरिफायर, तीन स्तर वाला मास्क सहित सुरक्षा किट आदि की खरीद में किया जायेगा । उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिखा ।


Download Android App
Download iOS App



