कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटो में संक्रमण के 535 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,168

Summary :

देश के अधिकतर राज्यों में कोराना वायरस के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों में केवल तीन राज्यों में सक्रिय मामले बढ़ हैं और कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 423 घटकर कुल 6168 रह गई और दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 5,31,854 तक पहुंच गया है।

देश के अधिकतर राज्यों में कोराना वायरस के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों में केवल तीन राज्यों में सक्रिय मामले बढ़ हैं और कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 423 घटकर कुल 6168 रह गई और दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 5,31,854 तक पहुंच गया है।
मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,854 
देश में इस बीच कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,596 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,02,872 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,88,426 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 423 घटकर 6,168 रह गई  है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,854 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ 953 बढ़कर 4,44,50,404 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में क्रमश: तीन-तीन और नगालैंड में दो सक्रिय मामलें बढ़ हैं।
मृत्युदर का आंकड़ 1.18 प्रतिशत
इसके अलावा, केरल में सबसे ज्यादा 141 मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। इसी अवधि में अन्य राज्यों में आन्ध, प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। इस महामारी से राजस्थान और पश्चिम बंगाल में क्रमश: एक-एक मरीज की मौत हो गई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना सक्रिय मामले 0.1 प्रतिशत, इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 98.80 प्रतिशत और मृत्युदर का आंकड़ 1.18 प्रतिशत बना हुआ है।

Desk Team