देश में लगातार लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है। इसकी वजह से लोगों को आसानी से ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। केवल एक गलती और आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है।इसलिए ये बेहद जरुरी है कि आप ऐसे फ्रॉड से सावधान रहें। कई तरीकों से साइबर फ्रॉड हो रहे है।
कई डिटेल्स हासिल कर ली जाती है
फ्रॉड कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. कभी बिजली कटौती के नाम पर तो कभी जॉब लगने के नाम पर लोगों को मैसेज किया जाता है। इन मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जाता है। लिंक पर क्लिक करके ही आपकी कई डिटेल्स हासिल कर ली जाती है।
नेटबैंकिंग ब्लॉक स्कैम
स्कैम में यूजर को बैंक अकाउंट या कार्ड ब्लॉक करने की बात कही जाती है। ऐसे मैसेज में कभी SBI Yono को बैन करने की बात कही जाती है तो कभी HDFC नेटबैंकिंग ब्लॉक करने की बात कही जाती है। इस पर दिए फिशिंग लिंक पर आप भूल कर भी ना क्लिक करें।
बिजली कटौती का मैसेज भी काफी कॉमन
बिजली कटौती का मैसेज भी काफी कॉमन स्कैम है ऐसे स्कैम में यूजर को कहा जाता है उनके घर की बिजली कटने वाली है। इससे बचने के लिए उनको एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा जाता है। ये नंबर स्कैमर का होता है और स्कैमर आपसे सारी पर्सनल जानकारी हासिल कर लेता है।इसका इस्तेमाल फाइनेंशियल फ्रॉड करने के लिए किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



